राष्ट्रपति ने नौकरी के लिए जमीन ‘घोटाले’ में लालू प्रसाद के खिलाफ अभियोजन की मंजूरी दी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 08, 2025

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रवर्तन निदेशालय द्वारा जांच किए जा रहे कथित भूमि के बदले नौकरी घोटाले में राजद प्रमुख और पूर्व केंद्रीय मंत्री लालू प्रसाद के खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी दे दी है। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

यह मामला सीबीआई की प्राथमिकी से उत्पन्न हुआ है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि 2004-2009 के दौरान भारतीय रेलवे में ग्रुप डी के कर्मचारियों की नियुक्ति में तत्कालीन केंद्रीय रेल मंत्री लालू प्रसाद (76) भ्रष्टाचार में लिप्त थे।

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की प्राथमिकी के अनुसार, उम्मीदवारों या उनके परिवार के सदस्यों को रेलवे में नौकरी दिलाने के बदले में कथित तौर पर रिश्वत के तौर पर जमीन हस्तांतरित करने के लिए कहा गया था। ये जमीनें प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से लालू प्रसाद के परिवार के सदस्यों के नाम पर पंजीकृत थी। सीबीआई ने इस मामले में तीन आरोपपत्र भी दाखिल किए हैं।

प्रमुख खबरें

एशियाई खेलों में Pinaky Balhara ने कुराश के सेमीफाइनल में बनाई जगह, पदक पक्का

फगवाड़ा में LPU छात्रों के प्रदर्शन के बाद NH 44 पर 15 घंटे बाद यातायात बहाल

एशियाई खेलों में भारतीय पुरुष Volleyball टीम का दबदबा, हांगकांग को 3-0 से हराया

Prasidh Krishna ने West Indies के खिलाफ संभाली गेंदबाजी की जिम्मेदारी, 2 विकेट झटके