भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आगामी 11 दिसंबर को मेरठ में 25 हजार बूथ अध्यक्षों को संबोधित कर देंगे जीत का मन्त्र

By राजीव शर्मा | Dec 09, 2021

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का 11 दिसंबर को दो दिवसीय दौरे का मेरठ का कार्यक्रम लगभग फाइनल हो चुका है । 11 को वे सुभारती विश्वविद्यालय के ग्राउन्ड में पश्चिम क्षेत्र के करीब 25 हजार बूथ अध्यक्षों को संबोधित करेंगे। इसके लिए क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने मौका-मुआयना कर कार्यक्रम स्थल को फाइनल कर दिया।

बैठक में यह बताया गया कि पश्चिम क्षेत्र में 30 हजार से अधिक बूथ है, जिसमें से करीब 25 हजार बूथ अध्यक्ष इस सम्मेलन में शामिल होंगे। बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा संबोधित करेंगे। उम्मीद जताई जा रही है की सम्मेलन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अथवा उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य या दिनेश शर्मा के साथ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह आदि भी शामिल हों सकते है। बैठक में इस बात को लेकर भी चर्चा हुई कि 11 के साथ 12 दिसंबर को भी राष्ट्रीय अध्यक्ष मेरठ में रुक सकते हैं।

प्रमुख खबरें

White House में रोक जारी रहने पर CNN समेत तीन मीडिया संस्थान पहुंचे अदालत

India GDP Growth पर बढ़ा भरोसा S&P ने वृद्धि अनुमान बढ़ाकर 7 Percent किया

Faridabad के बड़खल में अवैध खनन पर NGT सख्त, Haryana सरकार को भेजा नोटिस

Wildlife SOS के 12 केंद्रों की होगी जांच, CZA ने छह राज्यों को दिया निरीक्षण का निर्देश