बाबा इकबाल सिंह का निधन, राष्ट्रपति कोविंद, PM मोदी समेत कई नेताओं ने जताया दुख

By अनुराग गुप्ता | Jan 29, 2022

नयी दिल्ली। बाबा इकबाल सिंह का शनिवार को हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के बारू साहिब में निधन हो गया। वह 96 साल के थे और काफी समय से बीमार चल रहे थे। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, बाबा इकबाल सिंह का चंडीगढ़ के फोर्टिस अस्पताल में इलाज चल रहा था और उन्हें बारू साहिब लाया गया था, जहां पर उन्होंने अंतिम सांस ली। हाल ही में केंद्र सरकार ने बाबा इकबाल सिंह को पद्मश्री पुरस्कार से नवाजा था। 

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि बाबा इकबाल सिंह जी के निधन से आहत हूं। उन्हें युवाओं में शिक्षा बढ़ाने के उनके प्रयासों के लिए याद किया जाएगा। उन्होंने सामाजिक सशक्तिकरण को आगे बढ़ाने की दिशा में अथक प्रयास किया। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं। 

इसे भी पढ़ें: भारत के पूर्व फुटबॉलर सुभाष भौमिक का निधन, 72 वर्ष के उम्र में ली अंतिम सांस  

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने भी दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि समाजसेवी और परोपकारी शिरोमणि पंथ रतन सरदार बाबा इकबाल सिंह जी के निधन से गहरा दुख हुआ। इस वर्ष पद्मश्री से सम्मानित बाबाजी की मानवता की सेवा के लिए उनके प्रयासों के लिए प्रशंसा और सम्मान किया गया था।

प्रमुख खबरें

UNGA में वॉकआउट का ड्रामा! Benjamin Netanyahu का भाषण शुरू होते ही खाली हुआ हॉल, इजराइली PM बोले- निकलो यहाँ से नैतिक कायरों!

Kerala में CPI(M) को निशाना बना रहा Modi-ED-VD गठजोड़, MV Govindan का आरोप

Sikkim Landslide | सिक्किम में भारी बारिश के बाद भूस्खलन से तबाही! मलबे के गांव की ओर बहने से कई घर नष्ट, देखें खौफनाक VIDEO

US China Relations | Xi Jinping ने चीन-अमेरिका के बीच मज़बूत रिश्तों की अपील की, बोले-आइए, चीन-अमेरिका दोस्ती के खूबसूरत फूलों को संवारें