राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद पहुंचे अपने गांव परौंख, जन्मभूमि को नमन कर माथे पर लगाई मिट्टी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 27, 2021

कानपुर (उप्र)। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद रविवार सुबह कानपुर देहात जिले के परौंख गांव में अपने जन्म स्थान पहुंचे, जहां उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने उनका स्वागत किया। पुलिस अधीक्षक के जन संपर्क अधिकारी ने बताया कि पटेल और आदित्यनाथ ने राष्ट्रपति कोविंद का उनके पैतृक गांव परौंख में स्वागत किया। 

इसे भी पढ़ें: तीन दिवसीय दौरे पर लद्दाख पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सुरक्षा तैयारियों की करेंगे समीक्षा

कोविंद अपनी पत्नी और बेटी के साथ पथरी देवी मंदिर गए, जहां उन्होंने पूजा-अर्चना की। कोविंद ने पटेल और आदित्यनाथ के साथ परौंख गांव का दौरा किया। कोविंद परौंख गांव के प्राथमिक स्कूल पहुंचे, जहां वे लोगों को संबोधित करेंगे। कोविंद अपने पुराने परिचितों, विधायकों और भाजपा अधिकारियों सहित जनप्रतिनिधियों से भी बातचीत करेंगे। कोविंद पुखरायां जाएंगे, जहां वह 60 से अधिक लोगों से मुलाकात करेंगे। 

प्रमुख खबरें

US Senator Richard Blumenthal ने Russia से डीजल सौदे को बताया शर्मनाक

Haridwar Severe Hailstorm | हरिद्वार से देहरादून तक बिगड़े हालात, मूसलाधार बारिश और भीषण ओलावृष्टि से हाहाकार, मौसम विभाग का येलो अलर्ट जारी

High Court का आदेश: लखनऊ के स्कूल की जमीन से तीन माह में हटाएं अवैध कब्जे

वोट चोरी और चुनाव में गड़बड़ी, INDIA bloc के नेताओं ने राष्ट्रपति मुर्मू से की मुलाकात, सौंपा 4-सूत्रीय ज्ञापन, राहुल गांधी बोले- राष्ट्रपति ने मांगे सबूत