राष्ट्रपति ने गाजियाबाद में यशोदा मेडिसिटी परियोजना की शुरुआत की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 26, 2025

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रविवार को गाजियाबाद के इंदिरापुरम स्थित यशोदा मेडिसिटी परिसर में स्मारक पट्टिका का अनावरण कर परियोजना की शुरुआत की। यशोदा मेडिसिटी की शुरुआत के मौके पर राष्ट्रपति के साथ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्‍यमंत्री ब्रजेश पाठक और केन्‍द्रीय स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण राज्‍य मंत्री अनुप्रिया पटेल भी मौजूद रहीं।

यशोदा मेडिसिटी के चेयरमैन डॉ. पी.एन. अरोड़ा ने इस मौके पर अतिथियों का स्वागत किया। इसके पहले डॉ. अरोड़ा ने पत्रकारों को बताया था कि यशोदा मेडिसिटी अत्याधुनिक तकनीक, अनुभवी चिकित्सकों और प्रशिक्षित स्टाफ से सुसज्जित है। यह न केवल आधुनिक चिकित्सा सेवाओं का केंद्र बनेगा, बल्कि मरीज-केंद्रित देखभाल और स्वास्थ्य जागरुकता का भी प्रतीक होगा। उन्‍होंने कहा कि संस्था का उद्देश्य केवल बीमारियों का उपचार नहीं, बल्कि समाज में स्वास्थ्य शिक्षा को बढ़ावा देना भी है।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

AC Buying Guide: Summer में एसी खरीदने का है Plan? 3-Star और 5-Star का कन्फ्यूजन यहां दूर करें

AI Impact Summit में भारत का डंका, PM Modi के विजन पर 88 देशों ने लगाई मुहर

यह एक Missed Opportunity थी, T20 World Cup से बाहर होने पर Australian Captain Marsh ने जताया अफ़सोस

US Trade Deal की घोषणा कराने की क्या थी मजबूरी? Jairam Ramesh ने PM Modi को घेरा