President Droupadi Murmu ने CWG में पदक जीतने वाले एथलीटों को दी बधाई

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Jul 30, 2026

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ग्लासगो में आयोजित राष्ट्रमंडल खेलों में पुरुषों की 100 मीटर टी47 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाले दिलीप महादू गावित और रजत पदक हासिल करने वाले मोहम्मद बासिल मोर्सिंगनकाथ को बृहस्पतिवार को बधाई दी। मुर्मू ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में कहा, आपकी ऐतिहासिक स्वर्ण-रजत पदक की जीत भारतीय पैरा एथलेटिक्स के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। आप अपने असाधारण दृढ़ संकल्प और उत्कृष्ट प्रदर्शन से देश को आगे भी प्रेरित करते रहें।

राष्ट्रपति ने एक अन्य पोस्ट में पुरुषों की लंबी कूद स्पर्धा में रजत पदक जीतने वाले मुरली श्रीशंकर को भी बधाई दी। उन्होंने कहा, राष्ट्रमंडल खेलों में लगातार रजत पदक जीतना एक बड़ी उपलब्धि है, जिस पर पूरे देश को गर्व है। मैं आपकी निरंतर सफलता और शानदार भविष्य की कामना करती हूं।

प्रमुख खबरें

Neeraj Chopra और भारतीय दल Commonwealth Games की भाला फेंक स्पर्धा के फाइनल में पहुंचे

Rahul Gandhi के Lok Sabha भाषण के दौरान गैर-मौजूद रहे Charanjit Singh Channi

Delhi Police कॉजपा प्रदर्शनकारियों के खिलाफ नहीं करेगी दंडात्मक कार्रवाई

Spain Illegal Migration: स्यूटा सीमा पर घुसे 1500 से अधिक लोग, प्रशासन बोला- Ceuta अब और बोझ सहने को तैयार नहीं