By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Sep 12, 2026
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को अपने ईरानी समकक्ष मसूद पेजेश्कियान से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में स्थायी शांति के प्रयासों के प्रति भारत की प्रतिबद्धता दोहराई और कहा कि संघर्षों का समाधान बातचीत और कूटनीति के जरिए किया जाना चाहिए। राष्ट्रपति मुर्मू की यह टिप्पणी पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच आई है।
इसमें कहा गया है कि राष्ट्रपति ने क्षेत्र में स्थायी शांति बनाए रखने के लिए भारत की प्रतिबद्धता दोहराई और बातचीत व कूटनीति के ज़रिए विवादों को सुलझाने का आह्वान किया। पश्चिम एशिया में संघर्ष की शुरुआत इस साल फरवरी के आखिर में हुई थी।