राष्ट्रपति मुर्मू सोमवार से ओडिशा के दो दिवसीय दौरे पर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 24, 2025

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सोमवार से ओडिशा के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि इस दौरे के दौरान मुर्मू नयागढ़ के कालियापल्ली में भारतीय विश्वबासु सबर समाज के स्थापना दिवस समारोह में भाग लेंगी।

वह दोपहर के समय रायपुर से भुवनेश्वर पहुंचेंगी और हेलीकॉप्टर से नयागढ़ के कांतिलो जाएंगी। वह कांतिलो नीलामाधव मंदिर जाएंगी और फिर मुख्य अतिथि के रूप में कालियापल्ली में समारोह में भाग लेंगी। वह शाम को भुवनेश्वर लौटेंगी और रात में राजभवन में रुकेंगी। मंगलवार को वह नयी दिल्ली के लिए रवाना होंगी।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रपति के दौरे के मद्देनजर भुवनेश्वर और नयागढ़ में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने कहा कि सुरक्षा के लिए करीब 360 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।

प्रमुख खबरें

बांग्लादेशी नेता हादी हत्याकांड: मुख्य आरोपी भारत में शरण में, ढाका पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

ट्रंप–जेलेंस्की मुलाकात से शांति की उम्मीद, यूक्रेन युद्ध पर निर्णायक बातचीत की तैयारी

कोल इंडिया की आठ सहायक कंपनियों को शेयर बाजार में उतारेगी सरकार, पारदर्शिता पर जोर

IPO की तैयारी में Zepto, 10 मिनट डिलीवरी का स्टार्टअप बड़े दांव के लिए तैयार, शेयर बाजार में खलबली!