राष्ट्रपति मुर्मू ने पहलगाम हमले के बाद आतंकवाद के खिलाफ सिंगापुर के कड़े रुख की सराहना की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 14, 2025

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को इस वर्ष अप्रैल में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए जघन्य हमले के बाद आतंकवाद के खिलाफ सिंगापुर के मजबूत रुख की सराहना की।

यह प्रतिनिधिमंडल भारत-सिंगापुर मंत्रिस्तरीय गोलमेज सम्मेलन (आईएसएमआर) की तीसरी बैठक के लिए दिल्ली में है। उन्होंने इस वर्ष की शुरुआत में ‘‘द्विपक्षीय संबंधों’’ की स्थापना की 60वीं वर्षगांठ के मौके पर राष्ट्रपति थर्मन षणमुगरत्नम की राजकीय यात्रा को याद किया।

मुर्मू ने कहा, ‘‘आईएसएमआर समेत उच्चतम स्तर पर इस तरह की नियमित बातचीत हमारे बहुआयामी संबंधों को निरंतर गति प्रदान करेगी।’’ राष्ट्रपति भवन द्वारा जारी एक बयान में कहा गया, ‘‘राष्ट्रपति ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए जघन्य हमले के बाद आतंकवाद के खिलाफ सिंगापुर के मजबूत रुख की सराहना की।’’

इस वर्ष 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में आतंकवादियों ने 26 लोगों की निर्मम हत्या कर दी थी। मुर्मू ने कहा कि सिंगापुर भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ नीति, महासागर (क्षेत्रों में सुरक्षा और विकास के लिए पारस्परिक और समग्र उन्नति) दृष्टिकोण और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में एक प्रमुख साझेदार है।

राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘व्यापार, निवेश, रक्षा, संस्कृति, शिक्षा और लोगों के बीच आदान-प्रदान के क्षेत्रों में हमारी मजबूत साझेदारियां हैं।’’ उन्होंने कहा कि यह संतोष की बात है कि साझेदारी अब कौशल विकास और हरित अर्थव्यवस्था जैसे सहयोग के उभरते क्षेत्रों में भी विस्तारित हो रही है।

प्रमुख खबरें

Global Market में जबरदस्त उछाल, Gold Price 1.59 लाख के पार, Investors की बढ़ी दिलचस्पी

केंद्र सरकार का बड़ा फैसला: अब Cab Booking से पहले नहीं मांग सकेंगे Tip, Ministry ने कंपनियों को दिए सख्त निर्देश

Bihar में फिर दौड़ेगी Sugar Mill की चाशनी, सुधा की तर्ज पर Vegfed Booth भी खुलेंगे

Airtel Mobile Recharge Shock: एयरटेल ने प्रीपेड प्लान के ढांचे में किया बड़ा बदलाव, 16% तक बढ़ी कीमतें