President Murmu Bengal Visit: 2 दिन के दौरे पर बंगाल पहुंचीं राष्ट्रपति मुर्मू, नेताजी भवन में करेंगी शिरकत

By अभिनय आकाश | Mar 27, 2023

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिवसीय पश्चिम बंगाल दौरे पर सोमवार को कोलकाता पहुंचीं। राज्य के राज्यपाल सीवी आनंद बोस और मंत्री फिरहाद हकीम ने उनका स्वागत किया। एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार राष्ट्रपति 27 मार्च (सोमवार) को नेताजी सुभाष चंद्र बोस को श्रद्धांजलि देने के लिए कोलकाता में नेताजी भवन जाएंगी। इसके बाद, वह गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए जोरासांको ठाकुरबाड़ी - रवींद्रनाथ टैगोर के घर जाएंगी।' राष्ट्रपति उसी शाम कोलकाता के नेताजी इंडोर स्टेडियम में उनके सम्मान में आयोजित होने वाले नागरिक स्वागत समारोह में भाग लेंगी।

इसे भी पढ़ें: West Bengal: कोलकाता में ममता बनर्जी और कुमारस्वामी की हुई मुलाकात, राहुल को लेकर JDS नेता ने कही यह बात

28 मार्च को राष्ट्रपति मुर्मू बेलूर मठ जाएंगी। विज्ञप्ति में कहा गया कि वो कोलकाता में यूको बैंक के 80 साल पूरे होने के समारोह में भी शामिल होंगी। बाद में राष्ट्रपति शांतिनिकेतन जाएंगे जहां वह विश्वभारती के वार्षिक दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। 19 मार्च को राष्ट्रपति मुर्मू ने तमिलनाडु के कन्याकुमारी जिले में विवेकानंद रॉक मेमोरियल का दौरा किया।

इसे भी पढ़ें: बोगतुई कांड की पहली बरसी आज, शुभेंदु अधिकारी ने कहा- इस घटना के लिए TMC जिम्मेदार

राष्ट्रपति के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया गया। कि प्रतिष्ठित विवेकानंद रॉक मेमोरियल का दौरा करना मेरे लिए एक यादगार अनुभव है। मैं स्वर्गीय एकनाथ रानाडे जी की महानता पर अचंभित हूं, जो आध्यात्मिक रूप से आवेशित परिसर के निर्माण के पीछे थे। राष्ट्रपति मुर्मू इससे पहले 16 मार्च से 21 मार्च तक केरल, तमिलनाडु और लक्षद्वीप के एक सप्ताह के दौरे पर थीं।  

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Telecom Sector में Jio-Airtel का दबदबा कायम, दिसंबर तिमाही में AGR 8.13% बढ़कर ₹84,270 करोड़ हुआ

वायु सेना के एक मैसेज से पाकिस्तान का छूटा पसीना, भारत ने क्या बड़ा कदम उठा लिया

Delhi में Holi पर खुलीं शराब की दुकानें, Congress बोली- BJP ने शराब माफिया को दिया बड़ा तोहफा

DMK के गढ़ Thanjavur में Thalapathy Vijay की ललकार, TVK की रैली से बदलेगा सियासी गणित?