पोप फ्रांसिस के अंतिम संस्कार कार्यक्रम में शामिल होने के बाद राष्ट्रपति मुर्मू दिल्ली लौटीं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 27, 2025

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू वेटिकन सिटी में पोप फ्रांसिस के अंतिम संस्कार में शामिल होने के बाद रविवार को स्वदेश लौट आईं। फ्रांसिस पिछले लगभग 1,300 वर्षों में पहले गैर-यूरोपीय पोप थे। उनका सोमवार को निधन हो गया। वह 88 वर्ष के थे।

अंतिम संस्कार कार्यक्रम में शामिल होने वाले भारतीय शिष्टमंडल में राष्ट्रपति के अलावा केंद्रीय संसदीय कार्य एवं अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रीजीजू, अल्पसंख्यक कार्य राज्य मंत्री जॉर्ज कुरियन और गोवा विधानसभा के उपाध्यक्ष जोशुआ डीसूजा भी थे।

दुनियाभर के नेताओं और बड़ी संख्या में कैथोलिक अनुयायियों ने शनिवार को पोप फ्रांसिस के अंतिम संस्कार कार्यक्रम में भाग लिया। मुर्मू भारत सरकार और भारतीय लोगों की ओर से संवेदना व्यक्त करने के लिए शुक्रवार को दो दिवसीय यात्रा पर वेटिकन सिटी पहुंची थीं। भारत ने पोप फ्रांसिस के निधन पर तीन दिवसीय राजकीय शोक की घोषणा की थी।

प्रमुख खबरें

Mahesh Babu Birthday: 9 साल का ब्रेक और South Cinema का बादशाह बनने तक का सफर, जानें अनसुने Facts

Nagasaki Day: US ने जब Nagasaki पर गिराया Fat Man परमाणु बम, जिसने बदल दिया World History का पूरा चेहरा

Oleksiy Yukov को कीव में दी गई अंतिम विदाई, Ukraine में बारूदी सुरंग विस्फोट में हुई मौत

Amit Shah ने Puducherry Police को प्रेसिडेंट्स कलर सौंपा, कई दिग्गज रहे मौजूद