राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा, अंतरराष्ट्रीय मुद्रा प्रणाली की स्थिरता बनाए रखने में आईएमएफ की भूमिका अहम

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 10, 2022

अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष की प्रबंध निदेशक क्रिस्टालिना जॉर्जीवा ने शुक्रवार को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मुलाकात की। इस भेंट के दौरान राष्ट्रपति ने कहा कि वैश्विक मुद्रा प्रणाली की स्थिरता बनाए रखने में मुद्राकोष को अहम भूमिका निभानी है। जॉर्जीवा का स्वागत करते हुए मुर्मू ने कहा कि दुनिया कोविड महामारी के तीसरे वर्ष से गुजर रही है। उन्होंने कहा कि आईएमएफ और विश्व बैंक जैसे बहुपक्षीय संस्थानों द्वारा कई कम आय वाले देशों को उल्लेखनीय सहायता प्रदान की गई है।

इससे भी अधिक खुशी की बात यह है कि हमारे देश का विकास और अधिक समावेशी होता जा रहा है तथा क्षेत्रीय विषमताएं भी कम हो रही हैं।’’ मुर्मू ने कहा कि आज के भारत का मूल मंत्र है करुणा - वंचितों के लिए, करुणा - जरूरतमंदों के लिए और हाशिए पर गए लोगों के लिए। भारत में 2023 में आयोजित होने वाले जी-20 शिखर सम्मेलन के बारे में राष्ट्रपति ने कहा कि जी-20 में बहुपक्षीय सहयोग विविधता को ध्यान में रखते हुए समावेश और लचीलेपन के सिद्धांतों पर आधारित होना चाहिए।

उन्‍होंने विश्‍वास व्‍यक्‍त किया कि भारत की अध्‍यक्षता के दौरान जी-20 मंच सभी के लिए एक शांतिपूर्ण, टिकाऊ और समृद्ध दुनिया के निर्माण की दिशा में बहुपक्षवाद एवं वैश्विक प्रशासन को और मजबूत बनाने हेतु प्रयास करने की आकांक्षा के साथ आगे बढ़ेगा।

प्रमुख खबरें

French Open Final में An Se Young से हारीं PV Sindhu, तीन गेम के संघर्ष के बाद बनीं उपविजेता

Saudi Arabia में फंसे 34 कश्मीरी तीर्थयात्री, VHP ने Farooq Abdullah और उमर पर साधा निशाना

प्रयागराज में Congress का सामाजिक न्याय सम्मेलन, चुनावी धांधली और आरक्षण कटौती पर BJP को घेरा

सोनभद्र में सत्य सनातन ट्रस्ट के खाते से 2.37 करोड़ की साइबर धोखाधड़ी, तीन गिरफ्तार