राष्ट्रपति मुर्मू 27 लोगों को प्रदान करेंगी प्रवासी भारतीय सम्मान पुरस्कार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 10, 2025

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शुक्रवार को 27 लोगों को प्रवासी भारतीय सम्मान पुरस्कार 2025 प्रदान करेंगी। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन दिवसीय 18वें प्रवासी भारतीय दिवस समारोह के समापन सत्र को संबोधित करेंगी। वह बृहस्पतिवार को ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर पहुंचीं।

पुरस्कार पाने वालों में त्रिनिदाद-टोबैगो की राष्ट्रपति क्रिस्टीन कार्ला कंगालू (सार्वजनिक मामलों में), ब्रिटेन से बी ऊषा कुमारी पराशर (राजनीति के क्षेत्र में) और अमेरिका से डॉ. शर्मिला फोर्ड (सामुदायिक सेवा के क्षेत्र में) शामिल हैं।

प्रवासी भारतीय सम्मान पुरस्कार प्रवासी भारतीयों को दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को इस सम्मेलन का औपचारिक उद्घाटन किया, जबकि युवा प्रवासी भारतीय दिवस उत्सव बुधवार को आयोजित किया गया। राष्ट्रपति दोपहर में कार्यक्रम में भाग लेंगी और फिर दिल्ली लौट आएंगी।

प्रमुख खबरें

टीम इंडिया में बड़ा फेरबदल: गिल बाहर, टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले चयनकर्ताओं का चौंकाने वाला फैसला

भारत का 1 ट्रिलियन डॉलर निर्यात लक्ष्य मुश्किल, वैश्विक मंदी बनी बड़ी चुनौती

Odisha में माओवादी शीर्ष नेता गणेश उइके ढेर, गृह मंत्री अमित शाह बोले - नक्सल मुक्त भारत की ओर बड़ा कदम

17 साल बाद लौटे तारिक रहमान, बांग्लादेश की राजनीति में लोकतंत्र की रक्षा का नया दांव