Sri Lanka के राष्ट्रपति नयी संसद के उद्घाटन सत्र में सरकार का लिखित नीतिगत दस्तावेज प्रस्तुत करेंगे

By Prabhasakshi News Desk | Nov 17, 2024

कोलंबो । राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके 21 नवंबर को दसवीं संसद के उद्घाटन सत्र में अपनी सरकार का लिखित नीतिगत दस्तावेज प्रस्तुत करेंगे। संसद के प्रेस कार्यालय ने घोषणा की कि दिसानायके 21 नवंबर को अपराह्न तीन बजे नयी संसद को संबोधित करेंगे। वर्ष 1978 में अपनायी गयी राष्ट्रपति प्रणाली के बाद से यह 10वीं संसद है। दिसानायके की सत्तारूढ़ नेशनल पीपुल्स पावर (एनपीपी) ने बुधवार के संसदीय चुनाव में भारी जीत हासिल की और 159 सीट जीतकर दो-तिहाई बहुमत (150 सीट) से अधिक का आंकड़ा पार किया।

श्रीलंका के आर्थिक संकट में फंसने के बाद यह पहला संसदीय चुनाव था। लगभग गृहयुद्ध जैसी स्थिति और महीनों तक चले सार्वजनिक विरोध प्रदर्शनों के कारण तत्कालीन राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे को देश छोड़कर भागना पड़ा था। पदभार ग्रहण करने के बाद से दिसानायके अपने पूर्ववर्ती रानिल विक्रमसिंघे के अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के बेलआउट कार्यक्रम के साथ बने हुए हैं। देश अब भी इतिहास के सबसे बुरे आर्थिक संकट से उबरने की प्रक्रिया में है, क्योंकि दिसानायके सरकार को 2.9 अरब डॉलर के कार्यक्रम की तीसरी समीक्षा में राजस्व पर आईएमएफ के लक्ष्यों को पूरा करने की चुनौती का सामना करना पड़ रहा है।

प्रमुख खबरें

Switzerland-Delhi Flight: नशे में धुत्त पाया गया एयर इंडिया का को-पायलट, ड्यूटी से हटाकर भेजा भारत

यकीन नहीं हो रहा, Mushtaq Khan को याद कर भावुक हुए Rajpal Yadav

Vishwakhabram: Italy की संसद में Women Politicians ने Mini Skirts पहन कर जताया विरोध, दुनिया हैरानी से देखती रह गयी

CEC ज्ञानेश कुमार का यूपी दौरा क्यों टाला गया? चुनाव आयोग ने SIR विवाद से संबंध होने से किया इनकार