विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष पहुंचे अयोध्या, राम मंदिर निर्माण का लिया जायजा

By Satya Prakash | Sep 01, 2021

अयोध्या। विश्व हिंदू परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष पद्मश्री डॉ रविंद्र नारायण सिंह भगवान श्री रामलला का दर्शन करने अयोध्या पहुंचे। जहां संगठन के महामंत्री मिलिंद परांडे के साथ राम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास से मुलाकात की। तो इस दौरान राम जन्मभूमि परिसर में रामलला का दर्शन पूजन कर मंदिर निर्माण के कार्यों का जायजा लिया। और कार्यशाला में स्थित मंदिर निर्माण में लगने वाले पत्थरों की पूरी जानकारी भी ली। इस दौरान राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय पूर्वी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय संगठन मंत्री गजेंद्र सिंह मौजूद रहे।

वहीं कहा कि यह बात सही है कि हम समाज में काम करते हैं तो हमें सब कुछ देखना चाहिए लेकिन यह भी सही है कि आपका भी दायित्व तभी बनता है जब आप किसी प्रकार का कार्य किया हो। राम मंदिर के बाद काशी और मथुरा को लेकर बताया कि आप बहुत ही बड़ा देश है अब इसमें अनेकता बहुत है और अनेकता को एकता में लाना बहुत बड़ी जिम्मेदारी होती है किसी भी सत्ता के लिए इसलिए मेरे विचार से सब साधे सब सधे सब साधे सब जाए इसलिए जो पहले हमें मिला है उसे पहले पूरा करना है।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में 160 किमी लंबे 51 Ropeway प्रोजेक्ट प्रस्तावित, 9 नवंबर से शुरू होगा काम

पूर्व उपराष्ट्रपति Hamid Ansari के बयान पर CM Yogi Adityanath का पलटवार, सनातन परंपरा के अपमान का लगाया आरोप

K Annamalai ने पेरियार के सुधारों को सराहा, नास्तिकता और ब्राह्मण विरोधी विचारों को नकारा

UDAN Scheme: Purulia में हवाई अड्डा बनाने के लिए Bengal सरकार 28 सितंबर को केंद्र संग करेगी समझौता