सिंधू को शानदार जीत पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री समेत अन्य नेताओं ने दी बधाई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 26, 2019

नयी दिल्ली। बैडमिंटन विश्व चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय बनने पर पीवी सिंधू को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी समेत कई अन्य नेताओं ने बधाई दी। प्रधानमंत्री ने बधाई देते हुए कहा कि सिंधू की सफलता खिलाड़ियों की कई पीढ़ियों को प्रेरित करेगी। ओलंपिक रजत पदक विजेता सिंधू ने स्विट्जरलैंड के बासेल में खेले गये विश्व चैम्पियनशिप के फाइनल में जापान की नोजोमी ओकुहारा को एकतरफा मुकाबले में 21-7, 21-7 से हराया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 24 वर्षीय सिंधू को बधाई देते हुए ट्वीट किया,  बीडब्ल्यूएफ विश्व चैंपियनशिप जीतने पर बधाई पीवी सिंधू। यह पूरे देश के लिये गर्व का क्षण है। कोर्ट पर आपका जादू, कड़ी मेहनत और दृढ़ता लाखों लोगों को रोमांचित और प्रेरित करती है।उन्होंने लिखा,   भविष्य के सभी 

खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि देश को सिंधू पर नाज है। सरकार चैंपियन तैयार करने के लिये सर्वश्रेष्ठ सुविधाएं और सहयोग प्रदान करेगी। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘बीडब्यूएफ विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय बनकर पीवी सिंधू ने इतिहास रचा। भारत को सिंधू पर गर्व है। मेरी तहेदिल से शुभकामनाएं। सरकार चैंपियन तैयार करने के लिये सर्वश्रेष्ठ सहयोग और सुविधाएं देना जारी रखेगी।’’रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सिंधू को एक असाधारण खिलाड़ी बताते हुए कहा कि उनकी जीत एक ऐतिहासिक उपलब्धि है, जो कई युवा लड़कियों को खेलों में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित करेगी।केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि उन्होंने अपनी अविश्वसनीय उपलब्धि से पूरे देश को गौरवान्वित किया है। केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि उनका दृढ़ संकल्प, धैर्य और प्रतिबद्धता भारत की नारी शक्ति का प्रतिबिंब है। 

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट किया,   पीवी सिंधू को बीडब्ल्यूएफ चैंपियनशिप में ऐतिहासिक जीत पर बधाई।  कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी सिंधू को बधाई दी। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘पूरा देश आपकी प्रतिभा का कायल है। बैंडमिंटन विश्व चैंपियनशिप जीतने पर आपको बहुत-बहुत बधाई।भविष्य के लिए शुभकामनाएं।’’ दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी ऐतिहासिक जीत के लिए सिंधू की प्रशंसा की। केजरीवाल ने ट्वीट किया,  विश्व चैंपियन पीवी सिंधू को बधाई। विश्व चैंपियनशिप में गोल्ड जीतकर उन्होंने भारत को फिर से गौरवान्वित किया है। उन्होंने लिखा  असली चैंपियन को सलाम।   पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी सिंधू को इस उपलब्धि पर बधाई दी।बनर्जी ने ट्वीट किया, ‘‘बीडब्ल्यूएफ विश्व चैंपियनशिप जीतने वाली पहली भारतीय बनने पर बधाई पीवी सिंधू। आपने हर भारतीय को गौरवान्वित किया है। जीतना जारी रखो।’’ झारखंड के मुख्यमंत्री रघुबर दास ने भी सिंधू को बधाई दी। 

प्रमुख खबरें

981 दिन बाद मैदान पर वापसी! आँखों में आँसू, फैंस का खड़े होकर अभिवादन... FIFA World Cup 2026 में दिखा Neymar Junior का इमोशनल कमबैक

Nirjala Ekadashi Vrat Katha: क्यों है यह सबसे कठिन और श्रेष्ठ व्रत? जानें इसकी कथा और Divine Blessings

बैंकों के AI सिस्टम पर RBI की सख़्ती! ड्राफ्ट गाइडलाइंस में किल स्विच और इंसानी निगरानी अनिवार्य करने का प्रस्ताव

Love Horoscope For 25 June 2026 | आज का प्रेम राशिफल 25 जून 2026 | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन