President Putin की आगामी भारत यात्रा बहुत सार्थक होगी: Russia

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 24, 2025

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की आगामी भारत यात्रा ‘‘बहुत भव्य’’ और ‘‘सार्थक’’ होगी। रूसी सरकारी टीवी ने रविवार को क्रेमलिन के विदेश नीति सलाहकार यूरी उशाकोव के हवाले से अपनी खबर में यह जानकारी दी।

उशाकोव ने कहा, ‘‘यह यात्रा भारत के प्रधानमंत्री और रूसी राष्ट्रपति के बीच हुए समझौते को अमल में लाने का मौका प्रदान करती है कि वे द्विपक्षीय मामलों और वर्तमान अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर गहन चर्चा के लिए प्रतिवर्ष मिलेंगे।’’

उन्होंने कहा कि यात्रा का समय करीब आने पर नयी दिल्ली और मॉस्को में तारीखों की घोषणा एक साथ की जाएगी। पिछले सोमवार को विदेश मंत्री एस जयशंकर का स्वागत करते हुए रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा था कि पुतिन की नयी दिल्ली यात्रा तीन सप्ताह में होगी। सूत्रों ने बताया कि 23वां भारत-रूस शिखर सम्मेलन पांच दिसंबर को होगा।

प्रमुख खबरें

Nepal Floods में 288 भारतीय लापता, विदेश मंत्रालय ने दी जानकारी

JP Nadda ने स्वास्थ्य बजट योजनाओं की समीक्षा की, 160 जिला अस्पताल मार्च 2027 तक सुधरेंगे

CM Vishnu Deo Sai ने Jashpur में शुरू की अंतरिक्ष संगवारी पहल, छात्रों को मिलेगी स्पेस ट्रेनिंग

Manipur के Kangpokpi में उग्रवादियों ने वाहन पर किया हमला, 4 लोगों की मौत