Independence Day 2023 पर रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने PM Modi और Murmu को भेजी शुभकामनाएं, दुनिया के नेताओं ने भी दी बधाई

By रितिका कमठान | Aug 15, 2023

भारत 15 अगस्त को अपना 77वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस खास आयोजन का जश्न देश भर में कार्यक्रमों के जरिए किया जा रहा है। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त की सुबह लाल किले की प्राचीर से भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र  बनाने का संकल्प फिर दोहराया। इस खास मौके पर और दुनिया भर से स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं आ रही है।

फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने दिया यह संदेश

भारत के स्वतंत्रता दिवस के मौके पर फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने अपनी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फोटो शेयर की है। उन्होंने भारतीय लोगों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर कहा कि एक महीने पहले पेरिस में मेरे मित्र नरेंद्र मोदी और मैंने वर्ष 2047 तक भारत की स्वतंत्रता के शताब्दी वर्ष तक नई भारत-फ्रांसीसी महत्वकांक्षाएं निर्धारित की है। भारत एक विश्वसनीय मित्र और भागीदार के तौर पर फ्रांस पर भरोसा कर सकता है।

  

नेपाल के प्रधानमंत्री ने दी शुभकामनाएं

नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड ने भी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत के देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी है। उनके अलावा इस्राइल के राष्ट्रपति इसहाक हर्जोग ने भी इस दिन की शुभकामनाएं दी है। उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और भारत के नागरिकों को इस दिन की बधाई दी है। उन्होंने कहा कि ऐसे ही हमारी मित्रता और सहयोग निरंतर मजबूत और समृद्ध होता रहे। तुर्किस्तान सरकार ने भारत के लोगों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उसने कहा कि हम दोनों देशों के लिए बेहतर भविष्य के निर्माण के लिए काम करते हैं। इसलिए हम अपने बीच मित्रता और सहयोग के संबंधों को मजबूत करने के लिए तत्पर हैं।

ऑस्ट्रेलियाई उच्चायोग में ऐसै मना जश्न

भारतीय स्वतंत्रता दिवस का आयोजन ऑस्ट्रेलियाई उच्चायोग में भी मना। इस मौके पर ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने भी अपनी शुभकामनाएं दी हैं। स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए अल्बनीज ने कहा कि मैंने मार्च में भारत की यात्रा की थी, उस दौरान महसूस किया कि ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच मजबूत संबंध हैं। इसे दोनों देशों के लोगों के बीच भी देखा और महसूस किया जा सकता है। उन्होंने आगे कहा कि मेरा लक्ष्य है कि दोनों देशों के बीच आने वाले समय में संबंध और गहरे हों। वहीं ऑस्ट्रेलियाई उच्चायोग के कर्मी भारतीय रंग में रंगे दिखे। उन्होने तिरंगे के थीम वाले व्यंजनों का आनंद लिया। 

सिंगापुर उच्चायुक्त ने दी शुभकामनाएं

भारत में सिंगापुर के उच्चायुक्त साइमन वोंग ने भारत को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी है। उन्होंने कहा कि भारत सबसे बड़ा लोकतंत्र है जिसके पास जश्न मनाने के लिए काफी कुछ ही। भारत तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है, जो अधिक से अधिक ऊंचाइयों को छूने की कोशिश कर रहा है।

प्रमुख खबरें

UN उप महासचिव Amina Mohammed 26 अगस्त से भारत का दौरा करेंगी, अधिकारियों से होगी चर्चा

Iran US Conflict | क्या ईरान के साथ जारी तनाव अमेरिका को भारी पड़ रहा है? US का कर्ज 40 ट्रिलियन डॉलर के पार, ट्रंप कार्यकाल में बना नया रिकॉर्ड

Amit Shah से मिले तमिलनाडु सीएम Vijay, चेन्नई में मुलाकात हुई, क्षेत्रीय परिषद बैठक से पहले चर्चा

Rajiv Gandhi जयंती: Sonia Gandhi, खरगे और Rahul Gandhi ने वीर भूमि पर दी श्रद्धांजलि