ईरान में हिजाब के खिलाफ प्रदर्शन और तेज, राष्ट्रपति रईसी हुए सख्त, कहा- किसी को कानून का उल्लंघन नहीं करने दिया जाएगा

By अभिनय आकाश | Sep 29, 2022

ईरानी राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी ने कहा कि हिरासत में एक युवती की मौत ने इस्लामिक गणराज्य में सभी को "दुखी" किया है। इसके साथ ही रईसी ने चेतावनी देते हुए कहा कि महसा अमिनी की मौत पर हिंसक विरोध फैलाने के बीच "अराजकता" को स्वीकार नहीं किया जाएगा। दो हफ्ते पहले अमिनी की मौत ने पूरे ईरान में सरकार विरोधी विरोध प्रदर्शनों को हवा दे दी है। रईसी ने स्टेट टीवी के साथ एक साक्षात्कार में कहा हम सभी इस दुखद घटना से दुखी हैं ... (हालांकि) अराजकता अस्वीकार्य है। ईरान के राष्ट्रपति ने इस आंदोलन को लेकर अमेरिका पर आरोप लगाए हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि देश के दुश्मन हमारी एकता को खत्म करना चाहते हैं और आपस में लड़ाकर अपने मंसूबों को कामयाब करने में लगे हैं। 

इसे भी पढ़ें: लंदन में ईरानी दूतावास के बाहर झड़पों के बाद 12 लोग गिरफ्तार

ईरान के प्रशासन की तरफ से कहा गया कि अमीनी की मौत किसी अत्याचार की वजह से नहीं बल्कि हार्ट अटैक से हुई थी। ईरान के विदेश मंत्री अमीर अबदुल्लाहियान ने यूएन की बैठक में कहा कि इस तरह का प्रदर्शन कोई बड़ी बात नहीं है। इसके बाद उन्होंने एक रेडियो चैनल पर कहा कि ईरान में सत्ता परिवर्तन नहीं होने वाला है। ईरान के लोगों की भावनाओं के साथ किसी को नहीं खेलना चाहिए। 

प्रमुख खबरें

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर

MP में OBC आरक्षण 14 फीसदी होने पर BJP ने कमलनाथ सरकार को घेरा