राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द प्रदेश के चार-दिवसीय दौरे पर आज शिमला पहुंचे

By विजयेन्दर शर्मा | Sep 16, 2021

शिमला     राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर, मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर, विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार, संसदीय कार्य मंत्री एवं मिनिस्टर-इन-वेंटिंग सुरेश भारद्वाज, नगर निगम शिमला की महापौर सत्या कौंडल, सैन्य कमांडर आरट्रैक लै. जनरल राज शुक्ला, मुख्य सचिव राम सुभग सिंह, पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू, सचिव सामान्य प्रशासन देवेश कुमार, उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी, पुलिस अधीक्षक मोनिका भटुंगरू ने उनका अनाडेल हेलिपैड पर स्वागत किया।

 

इसे भी पढ़ें: आम लोगों तक पहुंचें सरकारी योजनाओं की जानकारी : अनुराग सिंह ठाकुर ‘दिशा’ की वर्चुअल बैठक में केंद्रीय मंत्री ने विभागीय अधिकारियों को दिए निर्देश

 

कड़ी सुरक्षा के बीच राष्ट्रपति का काफिला चौड़ा मैदान स्थित ओबरॉय  सिसिल होटल पहुंचा।कोविड संक्रमण से सुरक्षा के मद्देनजर कोविंद राष्ट्रपति निवास रिट्रीट के बजाय इस बार होटल ओबरॉय सेसिल में ठहरेंगे, क्योंकि गत दिनों रिट्रीट के तीन कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।  राष्ट्रपति के साथ उनके परिवार के करीब 20 सदस्यों सहित स्टाफ के करीब 43 लोग शिमला आए हैं।

राष्ट्रपति का 16 से 19 सितंबर तक शिमला में रुकेंगे। वीरवार को राष्ट्रपति का दिनभर होटल में ही रुकने का कार्यक्रम है। 17 सितंबर को 11 बजे वह हिमाचल प्रदेश के पूर्ण राज्यत्व के 50 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में होने वाले विधानसभा के विशेष सत्र को संबोधित करेंगे।

इस दिन शाम को सात बजे राजभवन में रात्रिभोज का आयोजन किया जाएगा। राष्ट्रपति 18 सितंबर को इंडियन आडिट एंड अकाउंटस अकादमी यारोज में कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। 19 सितंबर को 11 बजे दिल्ली लौट जाएंगेे।

शिमला को अभेद्य दुर्ग में बदला गया है। चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा और खुफिया एजेंसियों की कड़ी नजर है। सभी प्रवेश द्वारों और संवेदनशील स्थलों पर इंडिया रिजर्व बटालियन, जिला पुलिस, क्यूआरटी के कमांडो तैनात हैं। शिमला को नो फ्लाई जोन बनाया गया है। वाहनों की आवाजाही पर पैनी निगाह है। 

 

प्रमुख खबरें

Tata Sons शेयर लिस्टिंग पर मतभेद गहराया, Abhishek Manu Singhvi संभालेंगे Tata Trusts का पक्ष

दाद और खुजली के Fungal Infection से राहत दिलाएंगे Neem और Tulsi समेत ये 3 पत्ते

Akhilesh Yadav की रणनीति पर Brajesh Pathak का पलटवार, राहुल गांधी पर भी खूब बरसे

Pakistan के गृह मंत्री Mohsin Naqvi रविवार को जाएंगे Tehran, द्विपक्षीय मुद्दों पर होगी चर्चा