राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 6 और 7 मार्च को मध्यप्रदेश का दौरा करेंगे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 07, 2021

जबलपुर। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 6 और 7 मार्च को मध्यप्रदेश का दौरा करेंगे और यहां विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। केन्द्रीय पर्यटन मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने शनिवार को यह जानकारी यहां पत्रकारों को दी। उन्होंने बताया कि छह मार्च को जबलपुर पहुंचने के बाद राष्ट्रपति मध्यप्रदेश न्यायिक अकादमी के एक समारोह में शामिल होंगे।

इसे भी पढ़ें: ममता बनर्जी के किले पर भाजपा की नजर, पीएम मोदी के कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगी दीदी

पर्यटन मंत्री ने बताया कि कोविंद 7 मार्च को जबलपुर में केन्द्रीय सरकार के पुरातत्व विभाग के अंचल कार्यालय का उद्घाटन भी करेंगे। उन्होंने बताया कि नेताजी सुभाषचंद्र बोस की 125 वीं जयंती समारोह के सिलसिले में एक से छह मार्च तक जबलपुर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।

प्रमुख खबरें

US Senator Richard Blumenthal ने Russia से डीजल सौदे को बताया शर्मनाक

Haridwar Severe Hailstorm | हरिद्वार से देहरादून तक बिगड़े हालात, मूसलाधार बारिश और भीषण ओलावृष्टि से हाहाकार, मौसम विभाग का येलो अलर्ट जारी

High Court का आदेश: लखनऊ के स्कूल की जमीन से तीन माह में हटाएं अवैध कब्जे

वोट चोरी और चुनाव में गड़बड़ी, INDIA bloc के नेताओं ने राष्ट्रपति मुर्मू से की मुलाकात, सौंपा 4-सूत्रीय ज्ञापन, राहुल गांधी बोले- राष्ट्रपति ने मांगे सबूत