29 अगस्त को अयोध्या पहुंचेंगे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, श्री रामलला के करेंगे दर्शन

By सत्य प्रकाश | Aug 02, 2021

अयोध्या। रामायण की थीम पर आयोजित रामायण कॉन्क्लेव का शुभारंभ करने देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 29 अगस्त को स्पेशल प्रेसिडेंशियल ट्रेन से अयोध्या पहुंच रहे हैं जहां श्री रामलला का दर्शन कर संतों से भी मुलाकात करेंगे। अयोध्या में तैयारी शुरू कर दिया गया है। अयोध्या में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के दौरे को लेकर रेलवे ने तैयारी शुरू कर दी है। रेलवे विभाग अपने सभी लाइनों को दुरुस्त करा रही है। अयोध्या स्टेशन की साफ सफाई व रंग रोगन करने का कार्य भी शुरू हो चुका है। जिसका जायजा लेने 11 अगस्त को रेलवे जीएम आशुतोष गंगल अयोध्या पहुंच रहे हैं। जो अयोध्या व फैज़ाबाद स्टेशन के तैयारियों पर मंथन करेंगे। 

इसे भी पढ़ें: ट्रंप ने मोदी को बताया था Tough Negotiator, बाइडेन प्रशासन भी भारत की कुछ आर्थिक नीतियों से चिंतित

अयोध्या में आयोजित होने वाले रामायण कॉन्क्लेव राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के सभागार में आयोजित किए जाने की संभावना है। जिला प्रशासन तैयारियों को लेकर सभी विभागों के साथ बैठक बुलाई है। संस्कृत विभाग इस पूरे कार्यक्रम की तैयारी की रूपरेखा तैयार कर रहा है जिसका शुभारंभ देश की राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 29 अगस्त को कर सकते हैं। 

प्रमुख खबरें

ग्वालियर TMZ के लिए 24 कंपनियों ने दिए ₹5500 करोड़ के निवेश प्रस्ताव: Jyotiraditya Scindia

Asian Games: निशानेबाज Elavenil Valarivan ने जीते दो रजत पदक, महिला क्रिकेट टीम फाइनल में

जयशंकर से सिसोदिया तक, बड़े नामों को मिला SIR का नोटिस, क्यों?

MP Cheetah Project को मिला नया विस्तार, Gandhi Sagar Wildlife Sanctuary में छोड़ी गई मादा चीता