ईरान फ‍िर शुरू करेगा संवर्धित यूरेनियम का उत्पादन: राष्‍ट्रपति रूहानी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 05, 2019

तेहरान। राष्ट्रपति हसन रूहानी ने मंगलवार को कहा कि ईरान तेहरान के दक्षिण में स्थित एक भूमिगत संयंत्र में यूरेनियम संवर्द्धन का काम बहाल करेगा। पश्चिमी देशों के साथ 2015 में हुए समझौते से पीछे हटते हुए ईरान ने ये नयी घोषणा की है। 

अंतरराष्ट्रीय पाबंदी हटाने के बदले में ईरान ने अपनी परमाणु गतिविधियों के तहत शियाओं के लिए पवित्र शहर कोम के पास पहाड़ों में फरदो संयंत्र में सभी तरह के संवर्द्धन को रोक दिया था। पिछले साल मई में अमेरिका के समझौते से हटने की घोषणा के बाद ईरान चरण दर चरण इस साल मई से अपनी प्रतिबद्धताओं से पलटने लगा है। 

प्रमुख खबरें

BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का 27 सितंबर से Bengal दौरा, पार्टी संगठन की लेंगे बैठकें

पारिवारिक मामलों में ADR और अदालतें साथ मिलकर काम करें: Justice BV Nagarathna

Priyanka Gandhi ने Wayanad में विकास योजनाओं और सांसद निधि के काम की समीक्षा की

Gujarat के Kandla में 2,300 करोड़ रुपये से बनेगा देश का पहला बंदरगाह आधारित E-Methanol Plant