बिहार में लगेगा राष्ट्रपति शासन? आरजेडी ने कहा- भाजपा को देंगे करारा जवाब

By अंकित सिंह | Aug 09, 2022

बिहार में राजनीतिक उठापटक का दौर जारी है। इन सब के बीच जो बड़ी खबर है वह यह है कि जदयू और भाजपा के रास्ते अलग-अलग हो गए हैं। जदयू के नेता नीतीश कुमार राजद और कांग्रेस के साथ मिलकर नई सरकार बनाने की कवायद में जुटे हुए हैं। माना जा रहा है कि आने वाले एक-दो दिन में बिहार में नई सरकार का गठन भी हो जाएगा जिसमें राजद और कांग्रेस की भूमिका काफी अहम होगी राजद की ओर से नीतीश कुमार को समर्थन देने की भी तैयारी हो चुकी है। सूत्रों के मुताबिक राजद नीतीश कुमार को समर्थन देगी। राजद सूत्रों की ओर से दावा किया गया है कि विभागों के बंटवारे को लेकर कोई मतभेद नहीं है। तेजस्वी यादव का दावा है कि उनके पास 160 की ताकत रहेगी। ऐसे में भाजपा की ओर से अस्थिरता पैदा करने की कोशिश की जाती है या फिर राष्ट्रपति शासन लगाया जाता है तो राजद की ओर से करारा जवाब दिया जाएगा। 

इसे भी पढ़ें: बिछड़ते सहयोगी बारी-बारी, अब अकेले ही बिहार के चुनावी रण में उतरने की तैयारी, बीजेपी के लिए राज्य में आगे क्या रास्ते होंगे

दूसरी ओर उपेंद्र कुशवाहा ने ट्वीट कर नीतीश कुमार को नए गठबंधन के लिए बधाई भी दे दी है। उपेंद्र कुशवाहा जदयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष हैं। अपने ट्वीट में उपेंद्र कुशवाहा ने लिखा कि नये स्वरूप में नये गठबंधन के नेतृत्व की जवाबदेही के लिए श्री नीतीश कुमार जी को बधाई। नीतीश जी आगे बढ़िए। देश आपका इंतजार कर कर रहा है। दूसरी ओर खबर यह भी है कि नीतीश कुमार ने सरकार गठन के पूरे फार्मूले को भी तय कर लिया है। नीतीश कुमार लगभग 4-4:30 बजे के आसपास राज्यपाल फागू चौहान से मुलाकात करेंगे। वह अपना इस्तीफा भी सौंप सकते हैं। 

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर