राष्ट्रपति ने कोरोना वायरस से लड़ाई में समाज की सामूहिक शक्ति को बताया महत्वपूर्ण

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 27, 2020

नयी दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कोरोना वायरस से मुकाबला करने में ’समाज की सामूहिक शक्ति’ को महत्वपूर्ण बताया और प्रदेशों के राज्यपालों एवं प्रशासकों से नियमित रूप से स्थिति की समीक्षा करने और श्रेष्ठ अनुभवों को अपनाने का सुझाव दिया। उन्होंने इस चुनौती से निपटने में सभी स्वास्थ्य पेशेवरों एवं कर्मियों तथा अन्य सभी के प्रयासों की सराहना की। राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द एवं उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने कोविड-19 से संबंधित मुद्दों पर 15 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के राज्यपालों, उपराज्यपालों और प्रशासकों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बातचीत की जहां कोरोना वायरस का सबसे अधिक प्रभाव देखा गया है। राष्ट्रपति भवन की विज्ञप्ति के अनुसार, राष्ट्रपति ने अपने संबोधन में समाज की सामूहिक शक्ति को रेखांकित करते हुए राज्यपालों, उपराज्यपालों एवं प्रशासकों से भारतीय रेडक्रास के कार्यकर्ताओं, स्वयंसेवकों एवं धार्मिक संगठनों से इस बीमारी को रोकने में सहयोग लेने का आग्रह किया। कोविंद ने सभी से नियमित रूप से स्थिति की समीक्षा करते रहने का आग्रह किया। उन्होंने कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई के तार्किक अंत के लिये सभी से योगदान देने की अपील भी की। राष्ट्रपति ने कहा कि इस बीमारी को लेकर अनुभवों, श्रेष्ठ पहल को देश के अन्य हिस्सों में अपनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से उठाये गए कदमों से समाज के कमजोर वर्ग के लोगों खासकर असंगठित क्षेत्र के मजदूरों एवं वंचितों की परेशानियां कम हो सकेंगी। वहीं, उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने कहा कि प्रधानमंत्री स्वयं कोविड 19 संक्रमण के विरुद्ध इस अभियान का नेतृत्व कर रहे हैं। इस संदर्भ में उपराष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री की सलाह की याद दिलाई कि यदि आप घर से बाहर जाएंगे, तो कोरोना घर में आएगा उन्होंने कहा कि देश भर में पूर्ण बंदी लागू कर दी गई है तथा सामाजिक व्यवहार में दूरी बनाए रखने की अपील की जा रही है उपराष्ट्रपति ने कहा किस्थानीय स्तर पर नागरिक इन प्रयासों में सहयोग भी दे रहे हैं। जन जागृति फैलाने में मीडिया की भूमिका महत्वपूर्ण रही है। 

इसे भी पढ़ें: विपक्ष की नारेबाजी के बीच पूर्व सीजेआई रंजन गोगोई ने ली राज्यसभा की सदस्यता की शपथ

प्रमुख खबरें

ICC T20 World Cup: Shafali Verma का बड़ा बयान, ऑस्ट्रेलिया को हराने का भरोसा, Semifinal पर नजर

Rajnath Singh का बयान अफवाहों का था जवाब, Operation Sindoor पर भ्रम फैलाने वालों को MoD ने दिया करारा जवाब

China के 109 मंजिला बुर्ज खलीफा से टकराया विमान, उड़ गए परखच्चे, Video

TET पेपर लीक पर सियासी घमासान, राहुल गांधी बोले- हर युवा असुरक्षित, ये भविष्य की चोरी है