ट्रंप के सलाहकार रोजर स्टोन की रूसी शख्स से मुलाकात का खुलासा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 18, 2018

वॉशिंगटन। विशेष वकील रॉबर्ट म्यूलर लंबे समय तक अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के करीबी रहे रोजर स्टोन और उस रूसी शख्स की अज्ञात रही मुलाकात की जांच कर रहे हैं, जिसने हिलेरी क्लिंटन से जुड़ी चीजें उन्हें कथित तौर पर बेचने की कोशिश की। स्टोन और खुद को हेनरी ग्रीनबर्ग बताने वाले शख्स की मुलाकात के बारे में शुक्रवार को सदन की खुफिया समिति को भेजी गई चिट्ठियों में बताया गया। 

 

वॉशिंगटन पोस्ट ने सबसे पहले इस बारे में खबर दी थी। स्टोन और माइकल कैपुटो ने समिति के साथ अपनी बैठकों में इस मुलाकात के बारे में नहीं बताया। लेकिन अब उनका मानना है कि वह व्यक्ति एफबीआई का मुखबिर था जो ट्रंप के प्रचार अभियान को कमजोर करने की कोशिश में उनसे साठगांठ की कोशिश कर रहा था। कैपुटो ट्रंप के सहयोगी हैं जिन्होंने 2016 में यह मुलाकात कराई थी।

प्रमुख खबरें

Allahabad उच्च न्यायालय ने पूर्व सांसद धनंजय सिंह को दी जमानत

Odisha में भीषण गर्मी का प्रकोप, Bhubaneswar में तापमान 44.6 डिग्री सेल्सियस पहुंचा

Congress ने आचार संहिता के उल्लंघन पर Anurag Thakur के खिलाफ निर्वाचन आयोग से की शिकायत

हम जीवित हैं क्योंकि Modi ने हमारे लिए कोविड-19 के टीके की उपलब्धता सुनिश्चित की : Fadnavis