राष्ट्रपति आज गया में दक्षिण बिहार केंद्रीय विवि के तीसरे दीक्षांत समारोह में भाग लेंगी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 20, 2023

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गया जिले में स्थित दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयूएसबी) के तीसरे दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शुक्रवार को शामिल होंगी। राज्य की अपनी तीन दिवसीय यात्रा के अंतिम चरण में दीक्षांत समारोह में भाग लेने से पहले मुर्मू गया में विश्व धरोहर स्थल भगवान बुद्ध की ज्ञानस्थली महाबोधि मंदिर का भी दौरा करेंगी।

सीयूएसबी का दीक्षांत समारोह दोपहर करीब तीन बजे शुरू होगा। समारोह में बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर भी शामिल होंगे, जिसमें कई छात्रों को डिग्री प्रदान की जाएगी। राष्ट्रपति बृहस्पतिवार को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), पटना और मोतिहारी में महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल हुईं थी।

उन्होंने बुधवार को राज्य के दौरे के पहले दिन बिहार के चौथे कृषि रोड मैप (2023-2028) का लोकार्पण किया था और पटना शहर में श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब का दौरा किया था।

प्रमुख खबरें

Microsoft में फिर चली छंटनी की तलवार, Xbox और Sales विभाग से 4800 Employees निकाले गए

Virat Kohli के Test Retirement पर बोले Kapil Dev- यह फैसला जल्दबाजी में लिया गया

Ishan Kishan का बड़ा खुलासा, बोले- England के खिलाफ उन दो Free Hit ने हमसे छीन लिया पूरा Match.

Cristiano Ronaldo ने Retirement की अटकलों पर लगाया फुल स्टॉप, कहा- फैसला मैं खुद करूंगा