टी20 में दबाव बल्लेबाज पर, क्योंकि लोग मनोरंजन के लिये आते हैं: शम्सी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 20, 2019

नयी दिल्ली। दक्षिण अफ्रीका के बायें हाथ के स्पिनर तबरेज शम्सी को लगता है कि टी20 बल्लेबाजों का प्रारूप है जिसमें उनके जैसे गेंदबाज मैदान में आये दर्शकों का मजा किरकिरा ही करते हैं। कलाई के इस स्पिनर ने भारत के खिलाफ मोहाली में दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान तीन ओवर में 19 रन देकर एक विकेट झटका और अब उनकी टीम चिन्नास्वामी स्टेडियम में श्रृंखला बराबर करने की कोशिश में जुटी है, जहां वह स्थानीय आईपीएल फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के लिये खेलते थे। 

शम्सी दक्षिण अफ्रीका के लिये 17 वनडे और 15 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके हैं। उन्होंने साक्षात्कार में कहा कि मुझे लगता है कि इससे बल्लेबाजों पर और दबाव आता है कि वे मैदान में जाकर वही करें जिसे लोग देखना चाहते हैं। इसलिये बतौर गेंदबाज हम सिर्फ दर्शकों का मजा किरकिरा करने के लिये ही हैं और साथ ही यह सुनिश्चित करने के लिये भी कि हम अपनी योजना का कार्यान्वयन अच्छी तरह कर सकें।

इसे भी पढ़ें: ऑस्ट्रेलियाई टीम 2022 में करेगी पाकिस्तान दौरा, आतंकी हमले का डर

तीसरा और अंतिम टी20 रविवार को यहां चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जायेगा। शम्सी ने कहा कि चिन्नास्वामी छोटा स्टेडियम है और मेरा मतलब है कि यह टी20 श्रृंखला है इसलिये लोग निश्चित रूप से यहां बल्लेबाजों को चौके और छक्के हिट करते हुए देखने के लिये पहुंचेंगे। लोग मैदान में आपको मेडन ओवर फेंकते हुए देखने के लिये नहीं हैं। टी20 ऐसा ही क्रिकेट प्रारूप है।  

प्रमुख खबरें

सटीक Cancer Care को सस्ता बनाने के लिए 5 साल की नीति जरूरी: डॉ. सिरोही

Odisha Flood: नदियां उफान पर, Hirakud Dam के 16 गेट खोले गए और सुरक्षित स्थानों पर भेजे गए लोग

BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का 27 सितंबर से Bengal दौरा, पार्टी संगठन की लेंगे बैठकें

पारिवारिक मामलों में ADR और अदालतें साथ मिलकर काम करें: Justice BV Nagarathna