इस्तीफा देने का दबाव या होगा कोई बदलाव, BJP के सभी मुख्यमंत्रियों को दिल्ली क्यों बुलाया गया?

By अभिनय आकाश | Jun 06, 2024

बीजेपी ने अपने शासित सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को दिल्ली बुलाया है। 7 जून को बीजेपी हेडक्वार्टर में सभी मुख्यमंत्रियों और वरिष्ठ नेताओं की बड़ी बैठक होनी है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक आगे की रणनीति पर चर्चा की जाएगी। इसके अलावा जिन राज्यों में करारी हार का सामना करना पड़ा है इसको लेकर भी मंथन होगा। उत्तर प्रदेश से भाजपा को सबसे बड़ा झटका मिला है। जिसके बाद चर्चा तेज है कि यूपी में मिली करारी शिकस्त का ठीकरा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर फोड़ा जा सकता है। ऐसे में क्या अब सीएम योगी पर इस्तीफा देने का दवाब बनाया जाएगा?  

इसे भी पढ़ें: Rahul को मैसेज क‍िया पर नहीं आया कोई रिप्लाई, नीतीश-नायडू देखते रह जाएंगे! NDA को बाहर से समर्थन देकर ममता बनेंगी मोदी सरकार की किंगमेकर?

जिस दिन शपथ ग्रहण समारोह हो उस दिन सभी लोग उपस्थित रहे। इसके अलावा बीजेपी की कवायद ये रहती है कि पूरी पार्टी एकजुट दिखनी चाहिए। एनडीए की संसदीय दल की बैठक से पहले बीजेपी के संसदीय दल की बैठक होगी। बैठक में भारतीय जनता पार्टी शासित राज्यों के सभी मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री शामिल रहते हैं। साल 2014 में नरेंद्र मोदी जब पहली बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने दिल्ली आए थे। उससे पहले उन्होंने बीजेपी संसदीय दल की बैठक में हिस्सा लिया था। इसमें तमाम बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री शामिल हुए थे। वहां पर उन्होंने कहा था कि उन्हें जो कमान पार्टी की तरफ से मिली है उसके लिए वो तत्पर हैं।  बैठक में देशभर में लोकसभा चुनाव को लेकर जो नतीजे आए हैं, उसको लेकर फीडबैक लिया जा सकता है। भारतीय जनता पार्टी की सीटें कम क्यों हुई हैं। उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, महाराष्ट्र में अपने प्रदर्शन को दोहराने में बीजेपी नाकामयाब हो गई। 

प्रमुख खबरें

Captain Hardik Pandya का बड़ा दिल, गर्लफ्रेंड Mahieka Sharma को गिफ्ट की 1.7 करोड़ की लग्जरी कार

Hanuman Jayanti 2026: दूर होगी हर समस्या, बस बजरंगबली को चढ़ाएं ये 5 चीजें

RR vs CSK: राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबले में सैमसन-जडेजा का डेब्यू, देखें दोनों प्लेइंग 11

Airport पर कहां मिलते हैं सस्ते कॉफी-समोसे? जहां राघव चड्ढा ने पी 10 रुपये में में चाय