Oscar Awards 2025: भारतीय समयानुसार कल सुबह दिए जायेंगे प्रतिष्ठित अकादमी पुरस्कार, जानिए इसके नाम के पीछे की कहानी

By Prabhasakshi News Desk | Mar 02, 2025

मनोरंजन की दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित 97वें अकादमी या ऑस्कर अवॉर्ड का दुनियाभर के दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। ऑस्कर अवॉर्ड 2025 के वितरण का आयोजन 2 मार्च को शाम 7 बजे से लॉस एंजिल्स के डॉल्बी थिएटर में किया जाएगा। जिसे भारतीय समयानुसार इसे 3 मार्च यानी सोमवार सुबह 5:30 बजे से 8:30 बजे तक देखा जा सकता है। इस साल कॉमेडियन और पॉडकास्टर कॉनन ओ'ब्रायन ऑस्कर को होस्ट करेंगे। आइए आपको ऑस्कर अवॉर्ड्स नाइट से पहले इसके दिलचस्प इतिहास के बारे में बताते हैं।

दुनिया भर में इस अवॉर्ड को ऑस्कर के नाम से जाना जाता है, लेकिन इसका असली नाम ‘अकादमी अवॉर्ड ऑफ मेरिट’ है और इस पुरस्कार का आयोजन सबसे पहली बार 16 मई साल 1929 में किया था। ऑस्कर के पहले समारोह को अमेरिका के रूजवेल्ट होटल में सिर्फ 15 मिनट के लिए आयोजित किया गया था। एएमपीएएस लाइब्रेरियन मार्गरेट हेरिक को अकादमी पुरस्कार ट्रॉफी का नाम 'ऑस्कर' रखने का श्रेय दिया जाता है। उन्होंने इसका नाम 'ऑस्कर' इसलिए रखा, क्योंकि उन्हें यह ट्रॉफी उनके अंकल ऑस्कर जैसी लगती थी।

दिलचस्प है इन अवॉर्ड की शुरुआत की कहानी

साल 1927 की बात है, जब मोशन पिक्चर्स इंडस्ट्री के कुछ लोगों को लगा क्यों न सिनेमा इंडस्ट्री से जुड़े उन लोगों को सम्मानित किया जाए, जो इस क्षेत्र में अपना योगदान दे रहे हैं। उन दिनों एम जी एम स्टूडियो के हेड लुइस बी मेयर थे। उन्होंने अभिनेता कॉनरेड नागेल, डायरेक्टर फ्रेड निबलो और प्रोड्यूसर फीड बीटसोन के साथ इस विषय पर चर्चा किया और यहां से ही ऑस्कर अवॉर्ड्स की नींव पड़ी।

आयोजन में सिर्फ 36 लोग हुए शामिल

एम जी एम स्टूडियो के हेड लुइस बी मेयर की बात बाकि के लोगों को भी काफी पंसद आई थी। सिनेमा से जुड़े हर इंसान की भलाई के लिए आखिर यह उठाया जाने वाले कदम था। इसके बाद उसी साल 11 जनवरी 1927 को कैलिफोर्निया के एंबेसेडर होटल में इस पर चर्चा के लिए एक डिनर पार्टी रखी गई। कुल मिलाकर 36 लोग इस पार्टी में शामिल हुए थे। इसी मीटिंग में ऑस्कर अवॉर्ड्स के लिए एक संगठन बनाने का प्रस्ताव पारित हुआ और डगलस फेयरबैंक्स की अध्यक्षता में संगठन के पदाधिकारी का चुनाव किया गया। इसके बाद 11 मई 1927 को ऑस्कर अवॉर्ड के इस संगठन को एक एनजीओ के रूप में घोषित कर दिया गया।

पहला ऑस्कर अवॉर्ड

इन अवॉर्ड्स को एकेडमी अवॉर्ड के नाम से भी जाना जाता है। पहले ऑस्कर अवॉर्ड्स के लिए लोगों में इतना क्रेज नहीं था। इस अवॉर्ड नाइट में शामिल होने के लिए पांच डॉलर की टिकट खरीदनी पड़ती थी। वहीं पहला ऑस्कर अवॉर्ड हॉलीवुड के रूजवेल्ट होटल में आयोजित किया गया था। 16 मई 1929 को होटल के ब्लॉसम रूम में एक डिनर पार्टी का आयोजन हुआ था, जिसमें 15 लोगों को इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसमें 1927 से लेकर 1928 के बीच में बनी फिल्में शामिल की गई थीं।

प्रमुख खबरें

12 करोड़ की बड़ी कुर्बानी, Rishabh Pant की Delhi Capitals में वापसी, BCCI की मुहर का इंतजार!

मुझे Delhi Police गिरफ्तार करने वाली है..., Abhijeet Dipke का Jail Bharo Andolan का आह्वान, Jantar Mantar पर बढ़ा तनाव

भारत से पहली बार कांपा चीन, पुतिन के गुरु बोले हिंदू आ रहे हैं!

Bihar को मिलेगी नई पहचान, Patna का JP Ganga Path बनेगा World-Class Tourism Hub