शाही पनीर और दाल मखनी की कीमत 10 रुपए से भी कम, इंटरनेट पर वायरल इस बिल को देखकर हर कोई हैरान

By एकता | Nov 24, 2022

कोई पार्टी करनी हो या फिर किसी दिन लजीज खाना खाने का मन कर रहा है तो आमतौर पर लोग रेस्टोरेंट या होटल में खाना खाने चले जाते हैं। यहाँ जाकर लोगों का पेट तो भर जाता है, लेकिन जेब भी खाली हो जाती है। आज के समय में रेस्टोरेंट या होटल जाकर खाना खाने पर कम से कम 1,000-1,500 रुपये का बिल आ ही जाती है। एक तरफ लोग पहले से ही महंगाई की तगड़ी मार झेल रहे हैं, ऊपर से रेस्टोरेंट खाने के बिल पर टैक्स भी लगा देते हैं, जो अच्छे अच्छों लोगों का बजट बिगाड़ देते हैं। इन सबके बीच सोशल मीडिया पर इस समय एक रेस्टोरेंट का बहुत पुराना बिल वायरल हो गया है, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया है। सालों पुराने इस बिल में खाने की चीजों की कीमत में जमीन आसमान का फर्क है।

इसे भी पढ़ें: Social Par Viral: दूल्हे ने कराया कांट्रेक्ट साइन, शादी के बाद दोस्तों से मिलने से मना नहीं करेगी दुल्हन

पहले के जमाने और आज के समय में खाने की कीमतों में इतना फर्क देखकर सोशल मीडिया पर लोगों में बहस छिड़ गयी है। यूजर्स रेस्टोरेंट के इस पोस्ट पर तरह-तरह के रिएक्शन देते हुए कमेंट कर रहे हैं। एक तरह ज्यादातर यूजर ने तस्वीर पर 'ओल्ड इस गोल्ड' लिखा, वहीं दूसरी तरफ कई लोग पहले और आज की खाने की कीमतों में अंतर को लेकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'आज के जमाने में 26 रुपये में एक बटर रोटी तक नहीं आती'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'अच्छे दिन तब थे या अब हैं, ये सोचने की बात है'।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने कॉजपा को Jantar Mantar पर प्रदर्शन की इजाजत देने से किया इनकार

‘तेरा नखरा है झक्कास’ ने बढ़ाई ‘एहसास-द रियलाइज़ेशन’की धूम, इंटरनेट पर छाया नया रंग

“भारतीय प्रतिभा का अपमान बर्दाश्त नहीं होगा, ट्रंप प्रशासन को करारा जवाब देकर भारत ने लूटी दुनिया की वाहवाही

Sexual Harassment Case: Delhi Court ने Brij Bhushan Sharan Singh को जवाब दाखिल करने के लिए दिया अतिरिक्त समय