शरद पवार ने केंद्र पर ध्यान नहीं देने का लगाया आरोप, बोले- कृषि उपज के गिर रहे दाम

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 06, 2021

पुणे। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख शरद पवार ने रविवार को कहा कि देश में कृषि उपज की कीमतें गिर रही हैं क्योंकि केंद्र सरकार किसानों की समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रही है। पुणे जिले के जुन्नार में एक किसान सभा को संबोधित करते हुए पवार ने कहा कि जब वह संयुक्त प्रगतिशल गठबंधन (संप्रग) सरकार में 10 साल केंद्रीय कृषि मंत्री रहे, तो उन्होंने यह सुनिश्चित किया कि किसानों को उनकी कृषि उपज का अच्छा दाम मिले। उन्होंने कहा, आज किसानों के सामने कई सवाल हैं। कृषि उपज की कीमतें नीचे चली गई हैं। लोग (किसान) अपनी कृषि उपज फेंक रहे हैं... यहां तक ​​कि लागत भी नहीं मिल पा रही है। सभी के लिए चिंताजनक स्थिति है। 

प्रमुख खबरें

Bajaj Finance Q1 Results: रिकॉर्ड मुनाफे के साथ Share Price ने छुआ नया शिखर, निवेशकों की हुई चांदी

Commonwealth Games जूडो: अस्मिता, हर्ष और यामिनी ने फाइनल में पहुंचकर पदक पक्के किए

Muslims में Polygamy प्रथा पर Supreme Court ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब

Policy Consensus Centre रिपोर्ट: Import parity pricing से Aluminium MSMEs पर बढ़ा दबाव