Russia Coup Wagner: रूस में हैं Wagner Group के प्रमुख प्रिगोझिन, क्रेमलिन ने कहा- परवाह नहीं

By अभिनय आकाश | Jul 07, 2023

बेलारूसी राष्ट्रपति अलेक्सांद्र लुकाशेंको ने कहा कि वैगनर प्रमुख येवगेनी प्रिगोझिन रूस में हैं। इससे पहले प्रिगोझिन के रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के खिलाफ असफल विद्रोह के बाद बेलारूस में निर्वासित किए जाने की सूचना मिली थी। क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने प्रिगोझिन के ठिकाने के बारे में सवाल को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि हम उनकी हरकतों का अनुसरण नहीं करते। हमारे पास ऐसा करने की न तो क्षमता है और न ही इच्छा।

इसे भी पढ़ें: Russia में चल क्या रहा है? बेलारूस से वापस अपने देश पहुंचे वैगनर चीफ प्रिगोझिन, पुतिन के दोस्त ने दी जानकारी

प्रिगोझिन पर क्रेमलिन के रुख पर विशेषज्ञों ने क्या कहा?

जॉर्ज मेसन यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर मार्क एन. काट्ज़ ने न्यूजवीक को बताया कि पेस्कोव के विपरीत बयान के बावजूद, मुझे यकीन है कि क्रेमलिन प्रिगोझिन की गतिविधियों पर नज़र रखने में काफी सक्षम है और यह ठीक-ठीक जानता है कि वह दिन के हर मिनट में कहां है। मुझे लगता है कि पेसकोव और मोटे तौर पर पुतिन शासन यह संकेत देने की कोशिश कर रहा है कि प्रिगोझिन अब इतना बड़ा खतरा नहीं है। शायद अगले हफ्ते, पेसकोव यह दावा करना शुरू कर देगा कि वास्तव में कोई विद्रोह नहीं हुआ था। 

प्रमुख खबरें

पाकिस्तान के नारोवाल में गिराया गया सदी पुराना हिंदू मंदिर

बिश्केक में ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियान से मिले पीएम मोदी, पश्चिम एशिया में शांति का किया समर्थन

दिल्ली में स्कूली बच्चों से दुर्व्यवहार पर सख्त रुख, जाफराबाद का प्ले स्कूल सील करने का निर्देश

नेपाल में भीषण बाढ़ से भारी तबाही, 939 लोगों की मौत और करीब 4 हजार लापता