रूस में विद्रोह का नेतृत्व करने वाले प्रीगोझिन बेलारूस पहुंचे: लूकाशेंको

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 28, 2023

बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लूकाशेंको ने मंगलवार को कहा कि कैदियों और अन्य भाड़े के सैनिकों के निजी सैन्य समूह ‘वैग्नर’ के प्रमुख येवगेनी प्रीगोझिन क्रेमलिन के खिलाफ अपने असफल सशस्त्र विद्रोह के बाद बेलारूस पहुंच गए हैं। बेलारूस में प्रीगोझिन (62) के निर्वासन की घोषणा क्रेमलिन ने पहले उस समझौते के हिस्से के रूप में की थी जिसने विद्रोह को समाप्त कर दिया था। लुकाशेंको ने मंगलवार को कहा कि प्रीगोझिन बेलारूस आ गए हैं और वह और उनके कुछ सैनिक अपने खर्च पर कुछ समय के लिए बेलारूस में रहेंगे। रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा कि वैग्नर द्वारा उसके भारी हथियार रूसी सेना को सौंपे जाने की तैयारी चल रही है। प्रीगोझिन ने कहा था कि ये कदम पहले से चल रहे थे क्योंकि उनके सैनिकों के रूसी सेना की कमान के तहत सेवा करने के लिए अनुबंध पर हस्ताक्षर करने की समयसीमा एक जुलाई है।

पुतिन ने कहा, मुझे उम्मीद है कि ऐसा करते समय उन्होंने कुछ भी नहीं चुराया या बहुत ज्यादा चोरी नहीं की। उन्होंने कहा कि अधिकारी कॉनकॉर्ड के अनुबंध पर बारीकी से नजर रखेंगे। प्रीगोझिन द्वारा ऐलान किये जाने के बाद यह बगावत 24 घंट से भी कम समय तक चली थी। यूक्रेन में 16 महीने से जारी युद्ध के बीच रूस की सत्ता पर राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की पकड़ पर सबसे बड़ा खतरा पैदा करने वाली सिलसिलेवार घटनाओं में यह एक नयी कड़ी थी। पुतिन ने प्रीगोझिन द्वारा सशस्त्र विद्रोह के ऐलान के बाद उन्हें और उनकी निजी सेना के लड़ाकों को देशद्रोही करार दिया था। लेकिन पिछले सप्ताहांत ‘वैग्नर’ प्रमुख के मॉस्को कूच की योजना को वापस लिये जाने के बाद क्रेमलिन (रूस के राष्ट्रपति कार्यालय) ने प्रीगोझिन और उनके लड़ाकों के खिलाफ कोई अभियोग नहीं चलाने का फैसला किया था। रूस में सशस्त्र विद्रोह करने के आरोप में 20 साल तक की जेल की सजा का प्रावधान है। हालांकि, प्रीगोझिन का अभियोग से बचना एक दुर्लभ घटना है, क्योंकि क्रेमलिन बागियों और सरकार-विरोधी प्रदर्शनों में शामिल लोगों से बहुत सख्ती से निपटने के लिए जाना जाता है। प्रिगोझिन ने मंगलवार को कोई सार्वजनिक बयान जारी नहीं किया। सोमवार और मंगलवार के संबोधनों में पुतिन ने स्थिरता और प्राधिकार प्रदर्शित करने की कोशिश की। मंगलवार को सैनिकों और कानून प्रवर्तन अधिकारियों को दिए अपने भाषण में पुतिन ने गृहयुद्ध को टालने के लिए उनकी प्रशंसा की।

प्रमुख खबरें

ICC Rankings: हार के बावजूद भारतीय दिग्गजों का जलवा, Shubman Gill नंबर 2 पर, Joe Root की टॉप 10 में वापसी

CJP Student Movement पर 24 साल बाद फिर साथ दिखे Yuvraj Singh और Mohammad Kaif, दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर उठाए सवाल

CWG 2026: Putul Sonowal ने World Champion Ryan Bester को हराकर किया बड़ा उलटफेर, भारत की शानदार शुरुआत

Hansi Flick के भरोसे ने बदली किस्मत, Borussia Dortmund छोड़ Barcelona में शामिल हुए Karim Adeyemi