राहुल के खिलाफ प्राथिमकी से दिखता है कि सत्तापक्ष में हताशा किस स्तर की है: प्रियंका गांधी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 20, 2024

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किए जाने को लेकर शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधा और कहा कि इस बात से पता चलता है कि सत्तापक्ष में किस स्तर की हताशा है।

उन्होंने यह भी कहा कि भारत के लोग बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर का अपमान सहन नहीं करेंगे। दिल्ली पुलिस ने संसद परिसर में हुई ‘‘धक्का-मुक्की’’ के सिलसिले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ बृहस्पतिवार को प्राथमिकी दर्ज की।

इससे पहले दिन में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के खिलाफ पुलिस को एक शिकायत देकर उन पर संसद परिसर में ‘‘धक्का-मुक्की’’ के दौरान ‘‘शारीरिक हमला और उकसावे’’ में शामिल होने का आरोप लगाया।

राहुल गांधी के खिलाफ प्राथमिकी के बारे में पूछे जाने पर प्रियंका गांधी ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘आज पूरा देश देख रहा है कि भाजपा के लोगों ने राहुल गांधी जी पर तमाम मामले दर्ज करा रखे हैं। वे नित नई प्राथमिकी दर्ज कराते हैं और झूठ बोलते हैं। यह उनकी हताशा का स्तर दिखाता है।’’

प्रियंका गांधी ने आरोप लगाया, ‘‘यह सरकार ‘अदाणी’ पर चर्चा से डरती है, किसी भी चर्चा से डरती है। अब उन्होंने जो किया है, उनके मन में आंबेडकर जी के प्रति जो असली भावना थी वह सामने आ गई है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अब वे विपक्ष से डर रहे हैं, क्योंकि अब हम इस मुद्दे को उठा रहे हैं।’’ कांग्रेस महासचिव ने कहा कि देश का संविधान बाबासाहेब आंबेडकर, भारत की जनता और आजादी की लड़ाई की देन है। प्रियंका गांधी ने इस बात पर जोर दिया, ‘‘बाबासाहेब का अपमान हिंदुस्तान नहीं सहेगा।

प्रमुख खबरें

खालिदा जिया के निधन पर पीएम मोदी का शोक संदेश: भारत-बांग्लादेश संबंधों में उनके योगदान को याद किया जाएगा

Saina Nehwal ने कहा- बिहार में प्रतिभा की कमी नहीं, अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी बनने की है क्षमता

England Womens Team की मुख्य कोच Sarina Wiegman को मानद डेमहुड से सम्मानित किया

India AI Summit का PM Narendra Modi करेंगे उद्घाटन, वैश्विक दिग्गज करेंगे शिरकत