आरएसएस के शताब्दी वर्ष का प्राथमिक लक्ष्य अनुशासित, मजबूत हिंदू समाज बनाना: भागवत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 04, 2024

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत ने बृहस्पतिवार को कहा कि संगठन के शताब्दी वर्ष का प्राथमिक लक्ष्य अनुशासित व मजबूत हिंदू समाज बनाना है।

एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, आरएसएस प्रमुख ने शताब्दी वर्ष के मद्देनजर विस्तार और एकीकरण की योजनाओं पर सभी जिला व क्षेत्रीय प्रचारकों के साथ विस्तारपूर्वक चर्चा की।

संघ के बारां संभाग के प्रमुख रमेश चंद्र मेहता ने विज्ञप्ति में कहा कि भागवत ने जोर देकर कहा कि शताब्दी वर्ष को उत्सव के रूप में नहीं मनाया जाना चाहिए, बल्कि इसका उद्देश्य संगठन के संस्थापक द्वारा देखे गए एक संगठित, मजबूत और अनुशासित हिंदू समाज के सपने को साकार करना होना चाहिए। अगले साल आरएसएस की स्थापना के 100 वर्ष पूरे हो जाएंगे।

प्रमुख खबरें

West Bengal के Nandigram और Rejinagar उपचुनाव के लिए मतों की गिनती शुरू

H-1B दुरुपयोग पर अमेरिकी कार्रवाई! Microsoft, Infosys और TCS PERM प्रोग्राम से निलंबित, 30 लाख नौकरियों का दिया हवाला

Tamil Nadu और Puducherry की 3 विधानसभा सीटों पर By-Election की मतगणना शुरू

नाना पाटेकर के निधन पर अमिताभ बच्चन ने व्यक्त किया गहरा शोक! कहा- अद्वितीय कलाकार और सच्चे समाजसेवी को नमन