बेजई गोलीबारी मामले में रवि पुजारी गिरोह से जुड़ा मुख्य आरोपी गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 28, 2025

कर्नाटक में मंगलुरु के बेजई में भारती बिल्डर्स के कार्यालय में 2014 में हुई गोलीबारी के एक भगोड़े आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यह गोलीबारी कथित तौर पर अंडरवर्ल्ड गैंगस्टर रवि पुजारी के सहयोगियों द्वारा कराई गई थी। पुलिस ने एक विज्ञप्ति में बताया कि विश्वसनीय सूचना के आधार पर और शहर पुलिस आयुक्त के मार्गदर्शन में, उरवा पुलिस थाने की एक टीम ने महाराष्ट्र के पंढरपुर में आरोपी गणेश सकत को गिरफ्तार कर लिया। विज्ञप्ति में कहा गया कि सकत को अदालत में पेश किया गया और वहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

प्रमुख खबरें

GOAT इंडिया टूर 2025: लियोनल मेसी ने वीडियो साझा कर भारत को कहा धन्यवाद

FIFA The Best Awards 2025: डेम्बेले और बोनमती बने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

IND vs SA लखनऊ टी20: भारत की 14वीं सीरीज़ जीत या दक्षिण अफ्रीका की वापसी

IPL Auction 2026: अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ियों का जलवा, करोड़पति क्लब में धमाकेदार एंट्री