प्रधानमंत्री ने बदला देश का वर्क कल्चर, युवाओं ने दिया साथ : प्रहलाद

By विजयेन्दर शर्मा | Mar 03, 2022

शिमला   केंद्रीय राज्य जलशक्ति मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने शिमला भाजपा मुख्यालय दीप कमल चक्कर शिमला में एक कार्यकर्ता सम्मेलन को मुख्यातिथि के रूप में संबोधित लिया। उनके साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, प्रदेश सह प्रभारी संजय टंडन, महामंत्री त्रिलोक जम्वाल, प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव कटवाल, जिला अध्यक्ष रवि मेहता उपस्थित रहे।  इस बैठक में शिमला संगठनात्मक जिला के कार्यकर्ताओं ने भाग किया। 

मंत्री प्रहलाद पटेल का स्वागत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने टोपी शॉल देकर किया, सुरेश कश्यप ने भाजपा हिमाचल इकाई के संगठनात्मक ढांचे का परिचय मंत्री के समक्ष रखा। उन्होंने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की सरकार अच्छा काम कर रहे है। दोनो के नेतृत्व में भाजपा मिशन रिपीट की ओर बड़ रही है। 

इसे भी पढ़ें: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को दिया आत्मनिर्भर भारत का बजट : प्रहलाद सिंह पटेल

भाजपा सह प्रभारी संजय टंडन ने कहा की प्रहलाद सिंह पटेल के साथ लंबे समय से काम करने का सौभाग्य मुझे प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा की देश के आम बजट ने सकारात्मक रूप में सर्जिकल स्ट्राइक का काम किया है, है वर्ग का रखा है ख़्याल।

इसे भी पढ़ें: सरकारी अथवा वन भूमि पर निर्मित मन्दिरों के नाम भूमि हस्तांतरित करने पर विचार करेगी प्रदेश सरकारः मुख्यमंत्री

केंद्रीय प्रहलाद पटेल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए भारत की नीव रखी और हमारी नई पीढ़ी ने प्रधानमंत्री के साथ हर कदम पर साथ दिया।  प्रधानमंत्री ने देश का वर्क कल्चर बदलने का काम किया और हर कदम पर नई सोच का संचालन किया। प्रधानमंत्री देश के बारे में 25 साल की सोच रखते है।

उन्होंने कहा की देश में पानी का एक भीषण संकट था पर प्रधानमंत्री ने देश भर को पानी पहुंचने का काम ईमानदारी से किया। इसमें हिमाचल प्रदेश ने भी अच्छा काम किया है, हर घर जल योजना को हमें घर घर तक पहुंचना है। यह योजना देश का भविष्य है। इस काम से ग्रामीण भारत में बड़ा बदलाव आने वाला है।  उन्होंने कहा की यह आम बजट देश का बजट है, एसा बजट जो दूरगामी है। यह बजट एक आम आदमी का बजट है। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छोटी छोटी चीज़ों को ध्यान में रखते हुए बजट बनाया है। इस बजट में ट्रेन, रोड, अन्न, घर, जल सभी मूलभूत सुविधाओं को ध्यान में रखा हुआ है।

प्रमुख खबरें

West Asia संकट के बीच Hardeep Puri का बड़ा आश्वासन, देश में Fuel की कमी नहीं, बढ़ा LPG उत्पादन

Chandranath Rath Murder Case में संदिग्ध Raj Singh की माँ के दावे से उठे कई सवाल

The Lord of the Rings: सीजन 3 की रिलीज डेट का ऐलान, Prime Video ने सीजन 4 को भी दी हरी झंडी

Neeraj Chopra का Rome से नाम गायब, Sachin Yadav को मिला बड़ा मौका, जानें पूरा समीकरण