जी20 शिखर सम्मेलन पर सर्वदलीय बैठक में प्रधानमंत्री, कुछ राज्यों में मुख्यमंत्री हिस्सा लेंगे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 05, 2022

भारत की मेजबानी में होने वाले जी-20 शिखर सम्मेलन के लिए सुझाव मांगने,रणनीतियों पर चर्चा करने और अंतिम रूप देने के लिए केंद्र सरकार द्वारा सोमवार को बुलायी गई सर्वदलीय बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, कई राज्यों के मुख्यमंत्री और विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता हिस्सा लेंगे। संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी की ओर से करीब 40 दलों के अध्यक्षों को बैठक में आमंत्रित किया गया है। राष्ट्रपति भवन में होने वाली इस बैठक में प्रधानमंत्री मोदी मौजूद रहेंगे।

इसे भी पढ़ें: कोलकाता के अस्पताल में शौचालय में फंदे से लटकता मिला मरीज का शव, आत्महत्या की आशंका

अगले साल नौ और 10 सितंबर को नयी दिल्ली में जी20 नेताओं का शिखर सम्मेलन होना है। इससे पहले देश के विभिन्न हिस्सों में जी20 की कई बैठकें आयोजित की जाएंगी। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ममता बनर्जी बैठक में हिस्सा लेंगी। हालांकि उन्होंने कहा है कि वह तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष के तौर पर इसमें हिस्सा लेंगी।

प्रमुख खबरें

INDIA गठबंधन ने President Droupadi Murmu से की मुलाकात, मतपत्र से चुनाव कराने की मांग

विपक्ष के विरोध के बीच Rahul Gandhi शनिवार को Chennai में छात्रों से करेंगे संवाद

IPL के 20वें सीजन की तैयारी: BCCI ने 15 अक्टूबर को बुलाई सभी फ्रेंचाइजी और स्टेकहोल्डर्स की बैठक

Asian Champions Trophy 2026 से हटा Pakistan, 1 नवंबर को Malaysia से भिड़ेगा India