विपक्ष के विरोध के बीच Rahul Gandhi शनिवार को Chennai में छात्रों से करेंगे संवाद

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 09, 2026

चेन्नई, नौ अक्टूबर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर दिल्ली में जारी विपक्ष के प्रदर्शनों के बावजूद शनिवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार चेन्नई पहुंचेंगे। तमिलनाडु कांग्रेस कमेटी (टीएनसीसी) के अध्यक्ष मणिकम टैगोर ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने वरिष्ठ कांग्रेस नेता गुलाम अहमद मीर के साथ संवाददाता सम्मेलन में कहा कि दिल्ली में विपक्षी नेता राष्ट्रपति से मुलाकात करने के लिए एकत्र हो रहे हैं, लेकिन राहुल गांधी ने तमिलनाडु में छात्रों से संवाद का अपना कार्यक्रम तय समय पर करने का फैसला किया है।

टैगोर ने बताया कि कार्यक्रम में राष्ट्रीय शिक्षा व्यवस्था से जुड़ी समस्याओं, खासकर राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट), शिक्षित युवाओं में बढ़ती बेरोजगारी, महिला सशक्तीकरण तथा क्षेत्रीय एवं संस्कृति के संरक्षण पर चर्चा होगी। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में अभिभावकों और आम लोगों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। केवल पंजीकृत क्यूआर कोड वाले छात्रों को प्रवेश मिलेगा।

मीर ने कहा कि कार्यक्रम से सीधे या परोक्ष रूप से जुड़ने के लिए एक से 1.5 लाख छात्रों ने पंजीकरण कराया है। उन्होंने युवाओं से नीट और रोजगार से जुड़ी समस्याएं खुलकर रखने की अपील की।

प्रमुख खबरें

Zoho प्रमुख Sridhar Vembu ने भारतीय IT प्रोफेश्‍नल्स से की अपील, US छोड़ भारत लौटकर बनाएं देश

Delhi Police ने कॉजपा प्रदर्शन रोका, राजधानी की 30 सड़कों पर Traffic डायवर्जन

गृह मंत्रालय से मंजूरी के बाद ही शुरू होंगी Satcom सेवाएं, सिंधिया ने दी जानकारी

Tamil Nadu Bypolls: TVK ने मदुरंतकम और धारापुरम विधानसभा सीटें जीतीं