प्रधानमंत्री ने सड़क परियोजनाओं को मंजूरी दिए जाने को परिवर्तनकारी प्रोत्साहन बताया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 03, 2024

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को अपनी सरकार द्वारा आठ ‘हाई-स्पीड’ सड़क गलियारा परियोजनाओं को मंजूरी दिए जाने को भारत के बुनियादी ढांचे के परिदृश्य के लिए “परिवर्तनकारी प्रोत्साहन” बताया।

कैबिनेट के फैसले का हवाला देते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा, “भारत के बुनियादी ढांचे के परिदृश्य को परिवर्तनकारी प्रोत्साहन। 50,000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से आठ राष्ट्रीय ‘हाई-स्पीड’ सड़क परियोजनाओं को कैबिनेट की मंजूरी से हमारे आर्थिक विकास पर कई गुना प्रभाव पड़ेगा और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।” उन्होंने कहा, “यह भविष्योन्मुखी होने के साथ ही भारत के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को भी रेखांकित करता है।

प्रमुख खबरें

IT Act के तहत भारत सरकार का एक्शन, Apple ने Bitchat App को किया ब्लॉक

Shaktikanta Das का बयान, मजबूत सुधारों के दम पर 8% GDP ग्रोथ के करीब पहुंचा भारत

Bhadohi में बोले Yogi Adityanath, 2017 से पहले उप्र माफिया राज और अराजकता से था ग्रस्त

Himachal Pradesh: यमुना पुल पर ट्रक से भिड़ी कार, तीन युवकों की गई जान