संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए तत्पर, डच प्रधान मंत्री डिक शूफ़ को पीएम मोदी ने कुछ इस अंदाज में दी बधाई

By अभिनय आकाश | Jul 03, 2024

हुइस टेन बॉश पैलेस में नई डच सरकार के शपथ लेने के कुछ घंटों बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नवनिर्वाचित नीदरलैंड के प्रधान मंत्री डिक शूफ को पदभार संभालने पर बधाई दी। माइक्रोब्लॉगिंग साइट एक्स पर एक पोस्ट में पीएम मोदी ने कहा कि वो कई क्षेत्रों में भारत-नीदरलैंड द्विपक्षीय संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए उत्सुक हैं। पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि नवीकरणीय ऊर्जा, जल प्रबंधन, कृषि, गतिशीलता, नई और उभरती प्रौद्योगिकी के क्षेत्रों सहित भारत-नीदरलैंड साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए मिलकर काम करने के लिए तत्पर हैं।

इसे भी पढ़ें: राज्यसभा में प्रधानमंत्री के भाषण के बीच विपक्ष का वॉकआउट, मोदी बोले- झूठ फैलाने वालों में सच सुनने की ताकत नहीं

पहली बार नीदरलैंड को 14 वर्षों में कोई नया प्रधान मंत्री मिला है, जब डच राजा विलेम-अलेक्जेंडर ने देश की नई सरकार को शपथ दिलाई और शूफ़ ने लंबे समय से प्रधान मंत्री मार्क रुटे से पदभार संभाला। डच खुफिया एजेंसी और आतंकवाद विरोधी कार्यालय के पूर्व प्रमुख शूफ़ ने मंगलवार को हुइस टेन बॉश पैलेस में आधिकारिक शाही डिक्री पर हस्ताक्षर किए। 67 वर्षीय ने औपचारिक रूप से 15 अन्य मंत्रियों के साथ शपथ ली, जो देश के दक्षिणपंथी गठबंधन का हिस्सा हैं। 

प्रमुख खबरें

Adani Enterprises और Jabil Inc ने Data Center उपकरणों के लिए 50:50 साझेदारी का प्रस्ताव दिया

Rishabh Pant चोट के कारण India A के शुरुआती दो Test मैचों से बाहर

Formula 1 की अफ्रीका में 33 साल बाद वापसी, Rwanda में होगा African Grand Prix

FIFA की पारदर्शिता पर सवाल, Gianni Infantino को वर्ल्ड कप संस्था से मिले 1.72 मिलियन डॉलर