प्रधानमंत्री मोदी ने मुजफ्फरपुर में बॉयलर में विस्फोट से हुई मौतों पर शोक व्यक्त किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 27, 2021

नयी दिल्ली|  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के मुजफ्फरपुर में रविवार को एक फैक्टरी के बॉयलर में विस्फोट से हुईं मौतों पर दुख जताया और मृतकों के शोकाकुल परिवारों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा कि मोदी ने हादसे में जान गंवाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के परिवार को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2-2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि प्रदान करने को मंजूरी दे दी है। घायलों को 50-5 0 हजार रुपये दिये जाएंगे।

मोदी ने घायलों के जल्द ठीक होने की कामना की। मुजफ्फरपुर में एक शीर्ष अधिकारी ने बताया कि एक फैक्टरी में बॉयलर में विस्फोट होने से कम से कम छह लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।

प्रमुख खबरें

Sensex 390 अंक मजबूत, IT शेयरों में जोरदार तेजी से Nifty भी संभला

China में माँ समेत 24 रिश्तेदार लापता, CUS निदेशक ने Geneva में UN की जवाबदेही पर उठाए सवाल

Bollywood Wrap Up | अंतरराष्ट्रीय अवॉर्ड्स अभियान से पहले रणबीर कपूर का गुरुद्वारा दौरा | Shah Rukh Khan का उदयपुर की शादी में धमाल

National Park Service फंड में 790 मिलियन डॉलर जमा, 300 मिलियन के गुप्त दान पर उठे सवाल