प्रधानमंत्री मोदी जम्मू-कश्मीर को देते हैं विशेष प्राथमिकता : जितेंद्र सिंह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 20, 2021

 केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जम्मू-कश्मीर को विशेष प्राथमिकता देते हैं, जिसके कारण इसका प्राचीन गौरव बहाल हो रहा है।

इसे भी पढ़ें: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी प्राथमिकता वाले क्षेत्र: जितेंद्र सिंह

पीएमओ में राज्य मंत्री सिंह ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री मोदी जम्मू-कश्मीर को विशेष प्राथमिकता देते हैं जिसके कारण इसके प्राचीन गौरव को बहाल किया जा रहा है। प्रधानमंत्री खुद जम्मू-कश्मीर से जुड़े मामलों और मुद्दों में गहरी दिलचस्पी लेते हैं और हर परियोजना की निगरानी खुद करते हैं क्योंकि यह क्षेत्र उनके दिल के करीब है।’’

विभिन्न व्यापार निकायों के प्रतिनिधियों के मुद्दों, समस्याओं और शिकायतों का जवाब देते हुए, उन्होंने उन्हें आश्वासन दिया कि सभी उचित मांगों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा, आपके मुद्दों में कई चीजें हैं जो संभव हैं और मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि उन सभी मुद्दों को जल्द से जल्द सुलझा लिया जाएगा।

प्रमुख खबरें

T20I में 50 छक्के जड़कर Ishan Kishan बने तीसरे खिलाड़ी, Suryakumar Yadav की सूची में एंट्री

Delhi में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, Metro स्टेशन बंद होने पर Supreme Court ने जताई चिंता

Sanju Samson के 82 रन से भारत ने West Indies के खिलाफ बनाया 249 रन का रिकॉर्ड स्कोर

Shanghai Masters से Novak Djokovic बाहर, Ben Shelton और Hubert Hurkacz जीते