विकास एवं विरासत की परंपरा में नयी श्रृंखला जोड़ने काशी आए हैं प्रधानमंत्री

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 08, 2023

उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी विकास और विरासत की नयी श्रृंखला जोड़ने काशी आये हैं। योगी ने कहा कि काशी और काशीवासी प्रधानमंत्री मोदी की आत्मा में बसते हैं। काशी के वाजिदपुर में प्रधानमंत्री द्वारा 12 हजार करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं के उद्घाटन एवं शिलान्यास के मौके पर मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री का स्वागत करते हुए कहा, ‘‘प्रधानमंत्री मोदी की आत्मा में काशी और काशीवासी बसते हैं। यही कारण है कि वैश्विक एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर व्यस्तता के बावजूद प्रधानमंत्री अपनी काशी में आने का मोह नहीं छोड़ पाते। उन्होंने कहा, ‘‘यहां की विरासत और संस्कृति के लिए उनके मन में चिंता और चिंतन भाव होता है। पवित्र सावन माह में बाबा विश्वनाथ की पावन धरा पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का मैं स्वागत एवं अभिनंदन करता हूं।

उन्होंने कहा कि आज 12 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की परियोजनाओं को लेकर प्रधानमंत्री का आगमन काशी में हुआ है।उन्होंने कहा कि बीते नौ साल में प्रधानमंत्री ने देश को नयी पहचान दिलाने का कार्य किया है और नौ वर्ष की सफलता को लेकर आज प्रधानमंत्री अपनी काशी में आए हैं। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हर मोर्चे पर भारत ने नयी सफलता की नयी कहानी गढ़ी है और भारत के बारे में दुनिया का दृष्टिकोण बदला है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश को लेकर सबकी धारणा बदली है। उन्होंने कहा कि जिस आस्था के लिए भारत कभी तरसता था, आज उसका मूल स्वरूप काशी में देखने को मिलता है।

प्रमुख खबरें

Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta के बयान पर विवाद, Sandhya Mridul ने ऐसा क्या लिखा, जिसकी हो रही चर्चा?

Noida का Jewar Airport अब Narendra Modi International Airport कहलाएगा, Yogi Cabinet ने फैसले पर लगाई मुहर

शिवम पंडित के रूप में इमरान हाशमी की धमाकेदार वापसी! आवारापन 2 OTT पर हुई रिलीज़, जानें कहानी और बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Congress और CJP के प्रदर्शनों के चलते Delhi में व्यापार ठप, त्योहारों के मौके पर बिक्री बढ़ने की जगह बाजार सूने पड़े