प्रधानमंत्री मोदी ने निवर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के लिए रात्रिभोज की मेजबानी की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 23, 2022

नयी दिल्ली|  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को निवर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के लिए यहां रात्रिभोज की मेजबानी की, जिसमें केंद्रीय मंत्रिमंडल के सदस्य, विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री और अन्य गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि रात्रिभोज में देश के लगभग सभी हिस्सों के गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए, जिनमें कई पद्म पुरस्कार विजेता और आदिवासी नेता हैं। एक सूत्र ने बताया कि यह रात्रिभोज ‘‘अद्वितीय’’ था क्योंकि इसमें दिल्ली के अलावा अन्य जगहों की हस्तियों की भी मौजूदगी पर जोर दिया गया।

मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘राष्ट्रपति कोविंद जी के सम्मान में रात्रिभोज की मेजबानी की। द्रौपदी मुर्मू जी, वेंकैया जी और मंत्रियों सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। जमीनी स्तर पर उपलब्धि हासिल करने वाले कई व्यक्तियों, पद्म पुरस्कार विजेताओं, आदिवासी समुदाय के नेताओं और अन्य लोगों का रात्रिभोज में स्वागत करते हुए भी हमें खुशी हुई।’’

इस मौके पर उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और केंद्रीय कैबिनेट के सदस्य मौजूद रहे।

रात्रिभोज में कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी भी शामिल हुए। राष्ट्रपति चुनाव में जीत दर्ज करने वालीं मुर्मू सोमवार को संसद के सेंट्रल हॉल में पद की शपथ लेंगी।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने महरौली चोरी केस सुलझाया, iPhone 15 खरीदने से पकड़े गए दो आरोपी

अभिषेक शर्मा की आक्रामक पारी से भारत ने Afghanistan को हराकर जीती T20I श्रृंखला

Tata Sons में SP Group की हिस्सेदारी बेचकर 25000 करोड़ जुटाने का Noel Tata ने दिया प्रस्ताव

PM Narendra Modi के 76वें जन्मदिन पर Rajasthan में सेवा अभियान, CM Bhajan Lal Sharma ने गिनाए विकास कार्य