गंगवार जैसे लोगों पर कार्रवाई की बजाय प्रधानमंत्री मौन हैं: कांग्रेस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 22, 2018

नयी दिल्ली। बलात्कार की घटनाओं पर केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार के बयान की आलोचना करते हुए कांग्रेस ने आज कहा कि भाजपा के ऐसे मंत्रियों और नेताओं पर कार्रवाई करने की बजाय प्रधानमंत्री मंत्री नरेंद्र मोदी मौन धारण किए हुए हैं। कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने आज यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘भाजपा की सरकारें बलात्कार और अनाचार के मामलों में सिर्फ कार्रवाई करने में नाकाम नहीं रही हैं, बल्कि ऐसे मामलों के जिम्मेदार लोगों को संरक्षण दे रही हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘केवल कानून बनाने से बलात्कार नहीं रुकेंगे, बल्कि कार्रवाई करने से रुकेंगे।’’ 

गौरतलब है कि गंगवार ने कल बरेली में संवाददाताओं से बातचीत में देश में बलात्कार की बढ़ती घटनाओं के बारे में कहा ‘‘ऐसी घटना दुर्भाग्यपूर्ण होती हैं, पर इन्हें कभी रोका नहीं जा सकता है। सरकार सब जगह सक्रिय है, तत्पर है, कार्रवाई कर रही है। ये सबको दिखायी दे रहा है।’’ 

प्रमुख खबरें

Ketan Agarwal Murder Case | शादी के लिए मानसिक रूप से तैयार नहीं थी सिया गोयल, मंगेतर केतन अग्रवाल की हत्या के पीछे सामने आया नया मकसद

Rajdhani Express में वेज बिरयानी में मिली मक्खी: IRCTC ने कैटरिंग फर्म पर लगाया ₹1 लाख का जुर्माना, लाइसेंस रद्द करने का नोटिस

IRFC में सरकार के Offer For Sale से मचा हड़कंप, Infosys की AI डील ने निवेशकों को बनाया मालामाल।

White House में India के Tariff पर मचा था बवाल, Donald Trump ने अधिकारियों को सरेआम किया खारिज