PM मोदी एक मेहनती, प्रेरणादायक और दूरदर्शी नेता: शिवराज सिंह चौहान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 30, 2020

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूसरे कार्यकाल की पहली वर्षगांठ के मौके पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मोदी की प्रशंसा करते हुए उन्हें एक मेहनती, गतिशील, प्रेरणादायक और दूरदर्शी नेता बताया। चौहान ने शनिवार को ट्वीट कर कहा कि हमारे यहां कहा जाता है कि जो काम करते हैं, नाम उन्हीं का होता है। हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के काम का लोहा तो पूरी दुनिया मानती है, लेकिन उनके नाम में भी एक बहुत महत्वपूर्ण संदेश छिपा है। चौहान ने कहा, ‘‘एमओडीआई (मोदी) नाम का मंत्र भारत के प्रत्येक नागरिक के हृदय में बसा हुआ है। जहां भी जाओ, देश-विदेश में या प्रदेश में, हर जगह आपको मोदी-मोदी के नारे सुनाई पड़ते हैं। ये मंत्र हम सब के हृदय को एक नयी ऊर्जा से भर देता है।’’ मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘जब हम बोलते हैं, मोदी- मोदी तो वो एक महान नेता के लिए हम सब का अनन्य प्रेम तो दर्शाता ही है, लेकिन एक नया मंत्र भी दे जाता है। मोदी के नाम का पहला अक्षर है एम, एम से... मोटिवेशनल, मेहनती,...मोदी जी मोटिवेशनल हैं, वे अथक मेहनत करते हैं। इस महान देश को महानतम ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए हम सब को हमेशा मोटिवेट करते रहते हैं। मोदी जी के नाम का दूसरा अक्षर है ओ, ओ से होता है ओजस्वी, ऑपर्चुनिटी,... मोदी जी हमारे ऐसे ओजस्वी नेता हैं जो भारत में छिपी हुई ऑपर्चु्निटी को पहचानते हैं, उसको निखारने का सदैव प्रयास करते हैं। कोरोना की चुनौती को भी उन्होंने अवसर में बदल दिया।’’ 

इसे भी पढ़ें: शिवराज सिंह चौहान ने डॉक्टरों को दिए निर्देश, कहा- MP में कोरोना से हुई हर मौत का किया जाए विश्लेषण

प्रमुख खबरें

Gautam Gambhir ने Shivam Dube के बैटिंग ऑर्डर का किया बचाव, बोले टी20 में सिर्फ ओपनर पक्के

Delhi में Jantar Mantar प्रदर्शन से पहले Abhijeet Dipke का दावा, PM मोदी डरे हुए हैं

10 अक्टूबर 1992 को Vidyasagar Setu हुआ था शुरू, जानिए इस तारीख की ऐतिहासिक घटनाएं

Sarvapitri Amavasya पर Shradh और Pind Daan से होगा Pitru Paksha का समापन