By अभिनय आकाश | Jan 27, 2025
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राष्ट्रीय राजधानी के करियप्पा परेड मैदान में वार्षिक एनसीसी पीएम रैली को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा कि आप सभी को एनसीसी दिवस के अवसर पर बहुत-बहुत शुभकामनाएं। आज यहां हमारे बीच 18 मित्र देशों के भी करीब 150 कैडेट्स भी मौजूद हैं, मैं इन सभी कैडेट्स का भी स्वागत करता हूं। गणतंत्र दिवस की परेड में सेलेक्ट होना अपने आप में ही उपलब्धि है। इस बार की परेड इसलिए भी खास थी क्योंकि हमारे गणतंत्र ने 75 साल पूरे किए हैं। 75 वर्षों के गणतंत्र में भारत के संविधान ने हर समय देश को लोकतांत्रिक प्रेरणा दी, नागरिक कर्तव्यों का महत्व समझाया। इसी तरह एनसीसी ने भी हर समय भारत के नौजवानों को राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा दी और उन्हें अनुशासन का महत्व समझाया।
पंच प्राण...
- हमें विकसित भारत बनाना है।
- हमें गुलामी की हर सोच से मुक्ति पानी है।
- हमें अपनी विरासत पर गर्व करना है।
- हमें भारत की एकता के लिए काम करना है।
- हमें अपने कर्तव्यों को ईमानदारी से निभाना है।