प्रधानमंत्री मोदी ने हरियाणा के लोगों से बड़ी संख्या में मतदान की अपील की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 05, 2024

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हरियाणा के मतदाताओं से 90 सदस्यीय राज्य विधानसभा के लिए शनिवार को जारी मतदान में रिकॉर्ड संख्या में वोट डालने का अनुरोध किया। प्रधानमंत्री मोदी ने पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे युवा मतदाताओं को शुभकामनाएं देते हुए सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘ मैं सभी मतदाताओं से लोकतंत्र के इस महापर्व में हिस्सा लेने और मतदान का एक नया रिकॉर्ड बनाने की अपील करता हूं।’’

सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) लगातार तीसरी बार राज्य की सत्ता हासिल करने की कोशिश कर रही है, वहीं कांग्रेस एक दशक के बाद सरकार में वापसी की उम्मीद कर रही है।

प्रमुख खबरें

Earbuds छोड़ Wired Earphones और MP3 Player अपना रहे युवा, डिजिटल थकान बनी वजह

Alwar में 35 हजार रुपये रिश्वत लेने के आरोप में JEN और AEN को Rajasthan ACB ने दबोचा

त्योहारों पर Airfare की सीमा तय नहीं करेगी सरकार, Airlines को उचित किराया रखने की दी सलाह

Donald Trump और Xi Jinping शिखर वार्ता: व्यापार, ताइवान और तकनीक पर रहेगा जोर